LOADING...
IPL 2026: RR बनाम RCB मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने उतरेगी RCB (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: RR बनाम RCB मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकती है कड़ी टक्कर

Apr 09, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 16वां मैच शुक्रवार (10 अप्रैल) गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। जहां मौजूदा चैंपियन RCB ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीते हैं, वहीं RR तीन मैचों के बाद भी अपराजित है। ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

#1

विराट कोहली बनाम जोफ्रा आर्चर

मैच में सबकी नजरें RCB के सलामी विराट कोहली की चतुराई भरी बल्लेबाजी और RR के जोश से भरे जोफ्रा आर्चर पर होगी। इस संस्करण में तूफानी शुरुआत करने वाले कोहली पावरप्ले में आर्चर की तेज गेंदबाजी का फायदा उठाकर तेजी से चौके लगाना चाहेंगे। ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने 11 टी-20 पारियों में कोहली को सिर्फ एक बार आउट किया है। कोहली ने इस मुकाबले में 80 गेंदों पर 103 रन बनाए हैं।

#2

कोहली बनाम संदीप शर्मा

इस मुकाबले में दूसरी बड़ी टक्कर कोहली और RR के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा के बीच हो सकती है। इसका कारण है कि IPL इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले कोहली भी अक्सर चतुर संदीप शर्मा के सामने कमजोर साबित हुए हैं। संदीप ने 18 टी-20 पारियों में कोहली को 7 बार आउट किया है। ऐसे में वह इस बार भी कोहली को आउट कर अपनी टीम को मजबूती देना चाहेंगे, जबकि कोहली उनके खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Advertisement

#3

टिम डेविड बनाम जोफ्रा आर्चर

इस मुकाबले में एक अन्य रोचक टक्कर RR के तेज गेंदबाज आर्चर और RCB के तूफानी बल्लेबाज टिम डेविड के बीच भी हो सकती है। डेविड ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में 25 गेंदों पर 70 रन जड़कर अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया था। अब वे पूरी तरह से आक्रामक खेल दिखाने के लिए बेताब होंगे। गौरतलब है कि टी-20 में आर्चर ने डेविड के स्ट्राइक रेट को सात गेंदों में 85.71 तक सीमित रखा है।

Advertisement

#4

वैभव सूर्यवंशी बनाम भुवनेश्वर कुमार

RCB की टीम RR के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के खतरे को शुरुआत में ही खत्म करने की योजना जरूर बनाएगी। 15 वर्षीय यह खिलाड़ी IPL 2026 में 240 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहा है। उसे रोकने के लिए रॉयल चैलेंजर्स संभवतः भुवनेश्वर कुमार की पावरप्ले की बेहतरीन गेंदबाजी का इस्तेमाल करेगी। बता दें कि IPL में पहले 6 ओवरों में सबसे ज्यादा विकेट (80) भुवनेश्वर के ही नाम दर्ज हैं।

Advertisement