RCB एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100वां मैच खेलने उतरी, IPL में ऐसा करने वाली पहली टीम
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 26वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की आमने सामने हैं। यह मुकाबला RCB के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें DC ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह RCB का इस स्टेडियम में 100वां मुकाबला है। वह IPL इतिहास में एक स्टेडियम में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाली टीम बन गई है।
आंकड़े
ऐसे हैं RCB के आंकड़े
RCB ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 100 मुकाबले खेले हैं। उसे 49 मैच में जीत और 46 मुकाबलों में हार मिली है। दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) है। उसने ईडन गार्डन में 98 मुकाबले खेले हैं। उसे 54 मैच में जीत और 42 मैच में हार मिली है। मुंबई इंडियंस (MI) ने वानखेड़े स्टेडियम में 95 मुकाबले खेले हैं और उसे 58 मैच में जीत मिली है। 37 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
ट्विटर पोस्ट
विराट कोहली का भी यह 100वां मैच रहा
"𝗬𝗲 𝗺𝗲𝗿𝗮 𝗖𝗵𝗶𝗻𝗻𝗮𝘀𝘄𝗮𝗺𝘆 𝗦𝘁𝗮𝗱𝗶𝘂𝗺 𝗵𝗮𝗶, 𝗮𝘂𝗿 𝗺𝗮𝗶 𝘆𝗮𝗵𝗮 𝗸𝗮 𝗩𝗶𝗿𝗮𝘁 𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶." 👑🔥
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 18, 2026
Day One: 18th April, 2008. 😍
One Day: 18th April, 2026. 🔥
💯th game at ನಮ್ಮ Chinnaswamy and ofc the King is part of it. ❤️🔥#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2026… pic.twitter.com/9wdXi16wl3