LOADING...
IPL 2026: रोवमैन पॉवेल ने पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन, जानिए आंकड़े
रोवमैन पॉवेल ने पूरे किए 6,000 टी-20 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: रोवमैन पॉवेल ने पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन, जानिए आंकड़े

Apr 14, 2026
11:58 pm

क्या है खबर?

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोवमैन पॉवेल ने टी-20 क्रिकेट में 6,000 रन पूरे किए। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ यह मुकाम हासिल किया। उनके बल्ले से निकले 17वें रन की मदद से पॉवेल ने यह उपलब्धि हासिल की। वह मैच में 31 रन बनाकर नाबाद रहे और इसके बावजूद KKR को मैच में हार मिली।

आंकड़े 

पॉवेल ने पूरे किए अपने 6,000 टी-20 रन 

पॉवेल दुनिया भर की कई फ्रेंचाइजी टी-20 लीग में खेल चुके हैं। उन्होंने अपने 331वें मैच की 297 में 25.70 की औसत और 141.00 की स्ट्राइक रेट के साथ 6,014 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 24 अर्धशतक लगाए हैं। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 26 विकेट लिए हैं। वह IPL में अब तक 400 से अधिक रन बना चुके हैं।

लेखा-जोखा 

मैच में इस तरह से हारी KKR की टीम 

एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। मेजबान टीम से संजू सैमसन ने सर्वाधिक 48 रन बनाए। जवाब में KKR की टीम 160/7 का स्कोर भी बना सकी। KKR से पॉवेल ने 22 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 31 रन बनाए। उन्होंने रमनदीप सिंह के साथ मिलकर 63 रन की साझेदारी भी की।

Advertisement