IPL 2026: रिंकू सिंह ने RR के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने बल्लेबाज रिंकू सिंह ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच जिताऊ अर्धशतक (53*) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 5वां और RR के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत ही KKR की टीम 4 विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही। आइए रिंकू की पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही रिंकू की पारी और साझेदारी?
KKR को 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 52 रन के कुल स्कोर पर 4 झटके लग गए थे। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए रिंकू ने धैर्य और सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने अनुकूल रॉय (29*) के साथ 7वें विकेट के लिए 37 गेंदों में 76 रन की मैच जिताऊ अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। रिंकू पारी में 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।
करियर
कैसा रहा है रिंकू का IPL करियर?
रिंकू ने साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 65 मैच खेले हैं, जिसकी 57 पारियों में 30.78 की औसत और 143.48 की स्ट्राइक रेट से 1,231 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 5 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन का रहा है। उन्होंने अपना पिछला IPL अर्धशतक 2023 में जड़ा था। उनके बल्ले से 100 चौके और 59 छक्के निकले हैं।