IPL 2026: राशिद खान ने CSK के खिलाफ 3 विकेट लेकर ऐसे पलटा मैच, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 66वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 89 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। GT के स्टार स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि शिवम दुबे GT से मैच छीन लेंगे, उन्होंने 17 गेंदों में 47 रन बनाए थे। राशिद ने उन्हें आउट कर मैच GT के हाथों में ला दिया।
गेंदबाजी
ऐसी रही राशिद की गेंदबाजी
राशिद ने 2 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 9 की रही। राशिद ने डेवाल्ड ब्रेविस को भी आउट किया। ब्रेविस 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए। अंशुल कंबोज जो 8 गेंदों पर 19 रन बनाकर खेल रहे थे, उन्हें भी राशिद ने ही पवेलियन की राह दिखाई। उनके अलावा मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने भी 3-3 विकेट लिए। रबाडा ने 3.4 ओवर में 32 रन देकर ये विकेट लिए।
करियर
ऐसा रहा है राशिद का करियर
राशिद ने पहला IPL मुकाबला 2017 में खेला था। अब तक उन्होंने 150 मैच खेले हैं और 23.63 की औसत से 177 विकेट चटकाए हैं। उनकी इकॉनमी 7.22 की रही है। इस खिलाड़ी ने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/24 का रहा है। IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने 14 मैच की 14 पारियों में 21.94 की औसत से 19 विकेट चटकाए हैं। वह इस संस्करण चौथे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।