IPL 2026, क्वालीफायर-2 में 2 बार क्यों करना पड़ा टॉस? प्लेइंग इलेवन भी जानिए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर-2 के लिए गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। RR ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। टॉस 2 बार करना पड़ा। पहली बार शुभमन गिल की अवाज रेफरी नहीं सुन पाए। रियान पराग की कप्तानी वाली RR ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हराकर क्वालीफायर-2 का टिकट हासिल किया था। वहीं, GT को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार मिली थी।
जानकारी
टॉस के दौरान हुआ ये विवाद
टॉस के दौरान थोड़ा विवाद देखने को मिला। पराग ने हेड कहा था, लेकिन सिक्का टेल पर गिरा। मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने कहा कि वह कॉल नहीं सुन पाए, जिसके बाद दोबारा टॉस कराया गया। दूसरी बार टॉस पराग ने जीता।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
GT: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट सब्स प्लेयर: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और अरशद खान। RR: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा। इम्पैक्ट सब्स प्लेयर: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, अमन पेराला, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।
पलड़ा
RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी
IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT की टीम को 7 मैचों में जीत मिली है। RR की टीम सिर्फ 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है। इस सीजन में RR और GT की टीम 2 बार भिड़ी और दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की। IPL 2025 में एक मैच GT ने 58 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में RR को 8 विकेट से जीत मिली थी।
लीग
लीग स्टेज में ऐसा था दोनों टीमों का प्रदर्शन
GT ने IPL 2026 में लीग स्टेज के दौरान 9 मैच जीते और 5 में हार का सामना किया। अंक तालिका में 18 अंको के साथ GT की टीम दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं, RR की टीम 8 मुकाबलों में जीत हासिल की और 6 में हार का सामना किया। 16 अंको के साथ RR की टीम चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब हुई थी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें टॉस का वीडियो
🚨Toss update from New Chandigarh 🚨@rajasthanroyals won the toss and elected to bat first against @gujarat_titans
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/VuLXsWl9Ih