LOADING...
IPL 2026, क्वालीफायर-2: GT बनाम RR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, कैसी होगी मुल्लांपुर की पिच?
बटलर और गिल के प्रदर्शन पर होंगी नजरें (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, क्वालीफायर-2: GT बनाम RR मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, कैसी होगी मुल्लांपुर की पिच?

May 28, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालीफायर-2 में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना राजस्थान रॉयल्स (RR) से 29 मई को होगा। RR ने एलिमिनेटर मैच में SRH को हराया है और रियान पराग की कप्तानी वाली टीम फाइनल में पहुंचना चाहेगी। दूसरी तरफ, GT को क्वालीफायर-1 में RCB के खिलाफ हार मिली थी। गिल के नेतृत्व वाली टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी।

हेड-टू-हेड

RR के खिलाफ GT का पलड़ा रहा है भारी

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच 10 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT की टीम को 7 मैचों में जीत मिली है। RR की टीम सिर्फ 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है। इस संस्करण में RR और GT की टीम 2 बार भिड़ी और दोनों ने एक-एक जीत दर्ज की। IPL 2025 में एक मैच GT ने 58 रन से जीता था। वहीं, दूसरे मैच में RR को 8 विकेट से जीत मिली थी।

RR 

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है RR

RR ने क्वालीफायर-1 में SRH के विरुद्ध 243/8 का स्कोर बनाया था। RR की टीम अपने बल्लेबाजों से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। अब तक टूर्नामेंट में जोफ्रा आर्चर ने नई गेंद से विकेट चटकाए हैं। वह एक बार फिर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों की परीक्षा लेते हुए नजर आएंगे। संभावित एकादश: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शानाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा

Advertisement

GT 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ नजर आ सकती है GT

GT को क्वालीफायर-1 में RCB के खिलाफ 92 रन से करारी हार मिली थी। उस मैच में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/5 का स्कोर बनाया था। ऐसे में GT अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। संभावित एकादश: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

RR: शुभम दुबे, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, और एडम मिल्ने। GT: राहुल तेवतिया, कुमार कुशाग्र, साई किशोर, अरशद खान, और शाहरुख खान।

पिच 

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की होने की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है। ऐसे में इस मैदान पर एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, 29 मई को मुल्लांपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

RR के सूर्यवंशी ने अपने पिछले मैच में SRH के खिलाफ 97 रन बनाए थे। वह इस सीजन में अब तक 650 से अधिक रन बना चुके हैं। GT के सलामी बल्लेबाज सुदर्शन 46.57 की औसत और 157.86 की स्ट्राइक रेट के साथ 657 रन बना चुके हैं। गेंदबाजी में रबाडा इस सीजन में अब तक 21.03 की औसत और 9.48 की इकॉनमी रेट से 26 विकेट ले चुके हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

RR और GT के बीच यह मुकाबला 29 मई को मुल्लांपुर के यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement