IPL 2026: RR ने PBKS को हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 विकेट से हराते हुए अपनी छठी जीत दर्ज की। मुल्लांपुर में हुए मैच में PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 222/4 का स्कोर बनाया। मेजबान टीम से मार्कस स्टोइनिस (62*) और प्रभसिमरन सिंह (59) ने अर्धशतक लगाए। जवाब में RR ने यशस्वी जायसवाल (51) और डोनोवन फरेरा (52*) की मदद से आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल किया।
लेखा-जोखा
इस तरह से रोचक रहा मुकाबला
PBKS से प्रभसिमरन सिंह (59) और प्रियांश आर्य (29) ने पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। इसके बाद कूपर कोनोली (30) और श्रेयस अय्यर (30) ने पारी को संभाला। आखिरी ओवरों के दौरान मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ 62* रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में वैभव सूर्यवंशी (43) और जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। इसके बाद फरेरा (52*) और शुभम दुबे (31*) ने जीत दिलाई।
प्रभसिमरन
प्रभसिमरन ने लगाया अपना 11वां अर्धशतक
प्रभसिमरन ने पारी का पहला ओवर करने आए जोफ्रा आर्चर के खिलाफ लगातार 2 चौके लगाकर अच्छी शुरुआत की। दाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज ने मुल्लांपुर स्टेडियम में विपक्षी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर बल्लेबाजी की और 35 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 44 गेंदों में 59 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया। इस बीच उन्होंने कोनोली (30) के साथ 59 रन की साझेदारी की।
आंकड़े
प्रभसिमरन ने IPL 2026 में लगाया चौथा अर्धशतक
प्रभसिमरन ने IPL 2026 में अब तक 8 मैचों की 7 पारियों में 57.66 की औसत और 179.27 की स्ट्राइक रेट के साथ 346 रन बनाए। इस बीच उन्होंने नाबाद 80 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक लगाए। वह PBKS की ओर से इस सीजन में फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। PBKS की टीम में उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 300+ रन बनाए हैं।
स्टोइनिस
स्टोइनिस ने अपना सबसे तेज अर्धशतक लगाया
PBKS ने जब 144 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब स्टोइनिस क्रीज पर आए। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आखिरी ओवरों के दौरान तेज गति से रन बनाए और सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में उनका सबसे तेज अर्धशतक साबित हुआ। अंत तक बल्लेबाजी करते हुए स्टोइनिस 22 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने IPL में अपना 18वां अर्धशतक लगाया
जायसवाल ने 27 गेंदों का सामना किया और 51 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और एक छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 188.89 की रही। पहले विकेट के लिए उन्होंने सूर्यवंशी के साथ मिलकर 20 गेंदों में 51 रन जोड़ दिए। इसके बाद इस खिलाड़ी ने ध्रुव जुरेल के साथ 38 गेंदों में 54 रन की साझेदारी निभाई। जायसवाल ने इस संस्करण 9 पारियों में 43.71 की औसत और 158.54 की स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं।
चहल
चहल ने लिए 3 विकेट
चहल ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 36 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 9 की रही। वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। इस खिलाड़ी ने जायसवाल (51), जुरेल (16) और पराग (29) को अपना शिकार बनाया। पिछले मैच में चहल ने 42 रन खर्च कर दिए थे और उन्हें एक भी सफलता नहीं मिली थी। अब उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है।
फरेरा
फरेरा ने खेली मैच जिताऊ पारी
लक्ष्य का पीछा करते हुए जब RR ने 123 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब फरेरा क्रीज पर आए। उन्होंने 26 गेंदों में 52 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने शुभम दुबे के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 32 गेंदों में 77 रन की अटूट साझेदारी की। दुबे 12 गेंदों में 31 रन बनाकर नाबाद रहे।
ट्विटर पोस्ट
PBKS को मिली पहली बार
RAJASTHAN ROYALS - 12 POINTS 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 28, 2026
- Top 4 might be decided very soon by May 2nd week. pic.twitter.com/A6igCCFJDt