IPL 2026: मार्कस स्टोइनिस ने RR के खिलाफ सिर्फ 20 गेंदों में लगाया अर्धशतक, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के मार्कस स्टोइनिस ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 62* रन की पारी खेली। यह उनके IPL करियर का 10वां अर्धशतक साबित हुआ। वहीं, मौजूदा सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक रहा। उनकी ताबड़तोड़ पारी की मदद से PBKS ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 222/4 का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी पर एक नजर डालते हैं।
पारी
स्टोइनिस ने अपना सबसे तेज अर्धशतक लगाया
PBKS ने जब 144 रन के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट खोया, तब स्टोइनिस क्रीज पर आए। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने आखिरी ओवरों के दौरान तेज गति से रन बनाए और सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह IPL में उनका सबसे तेज अर्धशतक साबित हुआ। अंत तक बल्लेबाजी करते हुए स्टोइनिस 22 गेंदों में 62 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 6 छक्के भी लगाए।
करियर
IPL में 2,000+ रन बना चुके हैं स्टोइनिस
स्टोइनिस ने पहला IPL मुकाबला साल 2016 में खेला था। वह PBKS के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने 117 मुकाबले खेले हैं और इसकी 104 पारियों में 28.86 की औसत के साथ 2,136 रन बनाए हैं।उनकी स्ट्राइक रेट 147.51 की रही है। उन्होंने 1 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 40+ विकेट लिए हैं।