LOADING...
IPL 2026: PBKS बनाम LSG मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच
पंजाब किंग्स IPL 2026 में शानदार फॉर्म में चल रही है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: PBKS बनाम LSG मुकाबले का प्रीव्यू और अहम आंकड़े, जानिए कैसी होगी पिच

Apr 18, 2026
04:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। PBKS को इस संस्करण अभी किसी भी टीम से हार नहीं मिली है। उसने 5 मैच खेले हैं और 4 में जीत दर्ज की है।एक मैच बारिश के कारण रद्द रहा था। LSG ने भी 5 मैच खेले हैं। उसे 2 मैच में जीत और 3 में हार मिली है। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

दोनों टीमों के बीच रहा है बराबरी का मुकाबला 

IPL के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं। LSG की टीम ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है। PBKS ने भी 3 मैच अपने नाम किए हैं। IPL 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे। दोनों मैच में PBKS को जीत मिली थी। पहला मैच उसने 37 रन और दूसरा मैच 8 विकेट से जीता था। LSG ने PBKS के खिलाफ आखिरी जीत IPL 2024 में दर्ज की थी।

PBKS

ऐसी हो सकती है PBKS की प्लेइंग इलेवन

PBKS इस संस्करण कमाल के फॉर्म में है और लगातार मुकाबले जीत रही है। ऐसे में वह अपने प्लेइंग इलेवन में कोई बड़ा बदलाव नहीं करना चाहेंगी। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर एक और धमाकेदार पारी खेलने को देखेंगे। युजवेंद्र चहल भी अपना खोया हुआ फॉर्म हासिल करना चाहेंगे। संभावित एकादश: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

Advertisement

LSG

इस संयोजन के साथ नजर आ सकती है LSG

LSG को अपने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 5 विकेट से हार मिली थी। वह उस हार को भूलाकर बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। ऋषभ पंत और निकोलस पूरन जैसे स्टार खिलाड़ी अभी अपना फॉर्म हासिल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी। संभावित एकादश: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी (विकेटकीपर), मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

LSG: मणिमारन सिद्धार्थ, जॉर्ज लिंडे, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह और मयंक यादव। PBKS: नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरप्रीत बरार, सूर्यांश शेडगे और यश ठाकुर।

पिच

कैसा होगा पिच का मिजाज?

यादविंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की होने की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे यहां स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है। इसी तरह इस पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, बल्लेबाजों के लिए रन बनाने के लिए अपनी नजरें जमानी होती है। ऐसे में इस मैदान पर एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है।

जानकारी

ऐसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, 19 अप्रैल को मुल्लांपुर का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना एकदम नहीं है। ऐसे में एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।

नजर

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें 

प्रभसिमरन ने पिछले 10 मुकाबलों में 153.29 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं। श्रेयस के बल्ले से पिछले 10 मैच में 182.35 की स्ट्राइक रेट से 372 रन निकले हैं। मार्श ने पिछले 10 मैचों में 39.8 की औसत से 398 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप ने पिछले 10 मैच में 9.39 की इकॉनमी से 10 विकेट चटकाए हैं। प्रिंस ने पिछले 7 मैचों में 9.65 की इकॉनमी से 11 विकेट अपने नाम किए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

PBKS और LSG के बीच यह मुकाबला 19 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम (मुल्लांपुर) में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement