IPL 2026: PBKS के खिलाड़ियों ने छोड़े आसान कैच, वायरल वीडियो देख नहीं होगा यकीन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाड़ियों ने कई आसान कैच छोड़े। इस संस्करण टीम की फील्डिंग बेहद खराब रही है। इससे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाजों को खूब फायदा मिला। छोड़े हुए कैचों का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग के कारण SRH ने 235/4 का स्कोर बना दिया। शशांक सिंह ने तो IPL 2026 में 6 आसान कैच छोड़े हैं।
कैच
ऐसे छोड़े खिलाड़ियों ने आसान कैच
पहला कैच 8वें ओवर की पहली गेंद पर कुपर कॉनॉली ने छोड़ा। ईशान किशन ने लॉकी फर्ग्यूसन की गेंद पर बड़ा शॉट खेला और गेंद कॉनॉली के हाथों में गई और उन्होंने आासान कैच टपका किया। 9वें ओवर की चौथी गेंद पर शशांक ने हेनरिक क्लासेन का कैच छोड़ा और गेंद 4 रन के लिए चली गई। चहल की गेंद पर 11वें ओवर में ईशान का एक और कैच फर्ग्यूसन ने छोड़ा। चहल निराश होकर मैदान पर बैठ गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें छोड़े हुए कैचों का वीडियो
What's happening out there? 😲
— IndianPremierLeague (@IPL) May 6, 2026
🎥 Cooper Connolly, Shashank Singh and Lockie Ferguson drop crucial chances 🫣
How costly will these be? 👇
Updates ▶️ https://t.co/8L0gAuxW78#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvPBKS pic.twitter.com/dgru0kHkir