LOADING...
IPL 2026: पैट कमिंस PBKS के खिलाफ मैच में बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानिए आंकड़े 
पैट कमिंस ने शानदार प्रदर्शन किया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: पैट कमिंस PBKS के खिलाफ मैच में बने 'प्लेयर ऑफ द मैच', जानिए आंकड़े 

May 06, 2026
11:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 33 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। कमिंस कप्तान के तौर पर 8 बार IPL में 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का बचाव करने उतरे हैं और उन्हें सभी मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे में आइए मैच में उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

प्रदर्शन 

PBKS के खिलाफ मैच में ऐसा रहा कमिंस का प्रदर्शन 

कमिंस ने 4 ओवर गेंदबाजी की और 34 रन देकर 2 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी 8.50 की रही। इस खिलाड़ी ने प्रियांश आर्या (1) और सूर्यांश शेडगे (25) को अपना शिकार बनाया। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह (3) और श्रेयस अय्यर (5) के कैच भी लपके। कप्तान के तौर पर इस खिलाड़ी ने कई शानदार फैसले लिए। पावरप्ले में नितीश रेड्डी से उन्होंने गेंदबाजी कराई और रेड्डी ने प्रभसिमरन का विकेट चटका दिया। SRH अंक-तालिका में पहले स्थान पर आ गई है।

करियर

ऐसा रहा है कमिंस का IPL करियर 

कमिंस ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2014 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 76 मुकाबले खेले हैं और इसकी 76 पारियों में 30.36 की औसत से 83 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.82 की रही है। कमिंस ने एक बार 4 विकेट हॉल लिया है और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/34 का रहा है। इस संस्करण अब तक उन्होंने 4 पारियों में 36.75 की औसत से 4 विकेट अपने नाम किए हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement