LOADING...
IPL 2026: नितीश राणा ने SRH के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
नितीश राणा ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: नितीश राणा ने SRH के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 21, 2026
10:53 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 31वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के ऑलराउंडर नितीश राणा ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (57) खेली। यह उनके IPL करियर का 21वां और SRH के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 27 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत DC को शुरुआती झटके के बाद मैच में वापसी करने में मदद मिली। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही राणा की पारी और साझेदारी?

DC को 243 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए राणा ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (37) के साथ पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 45 गेंदों में 86 रन की अहम साझेदारी निभाई। इस दौरान राणा ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। राणा अपनी पारी में 30 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है राणा का IPL करियर?

राणा ने 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक IPL में 122 मैच खेले हैं, जिसकी 116 पारियों में 27.38 की औसत और 136.79 की स्ट्राइक रेट से 2,930 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 21 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रन है। वह DC से पहले राजस्थन रॉयल्स (RR), मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल चुके हैं।

Advertisement