LOADING...
IPL 2026: मोहम्मद सिराज ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, बने प्लेयर ऑफ द मैच
मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाज की (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: मोहम्मद सिराज ने CSK के खिलाफ लिए 3 विकेट, बने प्लेयर ऑफ द मैच

May 21, 2026
11:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 66वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) 230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी। गुजरात टाइटंस (GT) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 229/4 का स्कोर बनाया था। मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी की और CSK की पारी 140 रन पर सिमट गई। उन्होंने पहली ही गेंद पर संजू सैमसन को आउट कर पवेलियन भेज दिया। सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आउट

ऐसे किया सिराज ने सैमसन को आउट 

सिराज ने सैमसन को आउटस्विंगर से बड़ा वार किया। गेंद बाहर की तरफ जाती हुई स्विंग हो रही थी। सैमसन उसे खेलने के लिए बिना पैर हिलाए ही उसके पीछे चले गए। बल्ले का हल्का किनारा लगा और गेंद आसान कैच के रूप में जोस बटलर के हाथों में समा गई। सिराज ने तुरंत बाद रुतुराज गायकवाड़ (16) और उर्विल पटेल (0) को अपना शिकार बनाया। सिराज ने अपने 3 ओवर में 26 रन देते हुए 3 विकेट लिए।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो 

Advertisement