IPL 2026: CSK के खिलाफ निराशाजनक ढंग से रन आउट हुए मिचेल मार्श, देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 59वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के द्वारा दिया गया 188 रन का लक्ष्य 16.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 90 रन की खेली। वह अपने शतक से सिर्फ 10 रन दूर थे तभी आउट हो गए। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
आउट
ऐसे आउट हुए मार्श
LSG की पारी का 12वां ओवर मुकेश चौधरी करने आए। उनके ओवर की चौथी गेंद पर स्ट्राइक पर मौजूद निकोलस पूरन ने तेज शॉट लगाया। यह शॉट बहुत तेज और सीधा था, जिस पर गेंदबाज मुकेश ने अपना हाथ लगा दिया और गेंद नॉन स्ट्राइक एंड की स्टंप में जा लगी। जब गेंद से गिल्लियां बिखरी तब, मार्श क्रीज से बाहर पाए गए। वह दुर्भाग्यपूर्ण ढगं से आउट होकर पवेलियन लौट गए।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Is there a twist in the tale? 🤔#CSK strike 🔙 to 🔙 in no time ⚡️
— IndianPremierLeague (@IPL) May 15, 2026
Updates ▶️ https://t.co/v1R8RJXPe8#TATAIPL | #KhelBindaas | #LSGvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/4T9X0vDcZI