LOADING...
IPL 2026: KKR को लगा एक और झटका, आकाश दीप भी पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर
आकाश दीप IPL 2026 से बाहर हो गए हैं (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: KKR को लगा एक और झटका, आकाश दीप भी पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर

Mar 21, 2026
03:09 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चिंता खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर्षित राणा पहले ही चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वहीं, श्रीलंका के गेंदबाज मथीशा पथिराना शुरुआती मुकाबलों में नहीं खेलेंगे। अब भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप भी चोट के कारण 2026 के पूरे संस्करण से बाहर हो गए हैं। इसकी पुष्टि क्रिकबज को खुद KKR के एक वरिष्ठ अधिकारी ने की है।

बेंगलुरु

बेंगलुरु में है आकाश दीप 

आकाश दीप को फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 के लिए 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। वह अब तक KKR टीम के शिविर में शामिल नहीं हुए हैं, जो 18 मार्च से कोलकाता में चल रहा है। यह खिलाड़ी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहा है। फ्रेंचाइजी और COE के बीच उनको लेकर बातचीत भी हुई है। अभी उनके चोट को लेकर पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

रहमान

मुस्तफिजुर रहमान की जगह ब्लेसिंग मुजारबानी को मौका 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर कर दिया था। उन्हें KKR ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उनकी जगह जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी टीम का हिस्सा बने हैं। मुजारबानी ने IPL के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) छोड़ दिया। टी-20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे के इस खिलाड़ी ने 6 मुकाबलों में 14.46 की शानदार औसत से 13 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

चोट

लगातार चोट से परेशान रहे हैं आकाश दीप 

आकाश दीप चोटों से लगातार जूझते रहे हैं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर टीम से बाहर होना पड़ा है। भारतीय टीम में भी वह चोट के कारण अंदर बाहर होते रहे हैं। IPL 2022 में डेब्यू के बाद उन्होंने 14 मुकाबलों में 10 विकेट लिए हैं। पिछले सत्र में वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा थे, जिसने 2025 की नीलामी में उन्हें 8 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन एक ही सत्र के बाद उन्हें रिलीज कर दिया।

Advertisement

टीम

ऐसी है KKR की पूरी टीम 

बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, फिन एलन, राहुल त्रिपाठी और सार्थक रंजन। ऑलराउंडर: रमनदीप सिंह, अंकुल रॉय, कैमरून ग्रीन, रचिन रविंद्र, सुनील नरेन और दक्ष कामरा। विकेटकीपर: टिम साइफर्ट और तेजस्वी दहिया। गेंदबाज: वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी, कार्तिक त्यागी, मथीशा पथीराना और ब्लेसिंग मुजारबानी। KKR ने 3 बार IPL की ट्रॉफी अपने नाम की है। रहाणे IPL 2026 में टीम के कप्तान होंगे।

Advertisement