IPL 2026: PBKS बनाम SRH मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है रोचक मुकाबला
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 17वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। यह मुकाबला शनिवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। PBKS अब तक अपराजित है, जबकि SRH अभी तक 3 में से केवल एक ही मुकाबला जीतने में सफल रही है। ऐसे में आइए इस मुकाबले में प्रमुख खिलाड़ियों के बीच होने वाली संभावित टक्कर पर नजर डालते हैं।
#1
SRH के सलामी बल्लेबाज बनाम अर्शदीप सिंह
SRH के मजबूत शीर्ष क्रम को देखते हुए PBKS के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर शुरुआती विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी। अभिषेक शर्मा की स्ट्राइक रेट अर्शदीप के खिलाफ 171.42 की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने IPL की 7 पारियों में अभिषेक को सिर्फ एक बार आउट किया है। वहीं, ट्रेविस हेड की स्ट्राइक रेट अर्शदीप के खिलाफ 137.5 की रह जाती है। वह 3 IPL पारियों में अर्शदीप के हाथों दो बार आउट भी हो चुके हैं।
#2
हेनरिक क्लासेन बनाम युजवेंद्र चहल
एक और दिलचस्प मुकाबला हेनरिक क्लासेन और PBKS के स्पिनर युजवेंद्र चहल के बीच देखने को मिल सकता है। क्लासेन स्पिन गेंदबाजों पर हावी होने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में वह चहल के खिलाफ आक्रामक रुख अपना सकते हैं। इसी तरह PBKS को चहल से क्लासेन को जल्द आउट करने की उम्मीद रहेगी। IPL में चहल के खिलाफ क्लासेन की स्ट्राइक रेट 186.66 की रही है और वह 5 पारियों में केवल एक बार आउट हुए हैं।
#3
श्रेयस अय्यर बनाम जयदेव उनादकट
SRH ने अब तक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट पर भरोसा जताया है। भारतीय तेज गेंदबाज ने 3 मैचों में 4 विकेट लिए हैं। वह PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए संभावित खतरा साबित हो सकते हैं, क्योंकि उन्होंने IPL की तीन पारियों में उन्हें दो बार आउट किया है। हालांकि, PBKS के कप्तान की उनादकट के खिलाफ स्ट्राइक रेट 161.53 की रही है। ऐसे में वह उनके खिलाफ फिर से बड़े शॉट खेलने को आतुर होंगे।