LOADING...
IPL 2026: DC बनाम GT मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर
समीर रिजवी एक और धमाकेदार पारी खेलना चाहेंगे (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: DC बनाम GT मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी टक्कर

Apr 07, 2026
06:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। DC अब तक दोनों मैच जीतकर शानदार लय में है, जबकि GT को शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। ऐसे में यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिल सकती है, जो परिणाम तय करने में बड़ी भूमिका निभाएंगी।

#1

राशिद खान बनाम समीर रिजवी 

DC के युवा बल्लेबाज समीर रिजवी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने शुरुआती दोनों मैचों में अर्धशतक लगाकर टीम को जीत दिलाई है। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ उनकी स्ट्राइक रेट 206.89 की रही है, जिससे GT के लेग स्पिनर राशिद खान के साथ उनकी टक्कर बेहद दिलचस्प होगी। आंकड़ों के अनुसार, रिजवी ने राशिद के खिलाफ अब तक सिर्फ 4 गेंदें खेली हैं, जिनमें 2 पर छक्के लगाए हैं। वहीं, मौजूदा सत्र में राशिद का प्रदर्शन सामान्य रहा है।

#2

केएल राहुल बनाम मोहम्मद सिराज 

केएल राहुल का IPL 2026 में आगाज खराब रहा है। वह शुरुआती 2 मैचों में शून्य और 1 रन बनाकर आउट हुए हैं। राहुल IPL के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं। ऐसे में GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज नई गेंद से उन्हें दबाव में रखना चाहेंगे। राहुल का सिराज के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने 9 पारियों में 170.88 की स्ट्राइक रेट से 135 रन बनाए हैं। सिराज उन्हें 1 बार आउट कर पाए हैं।

Advertisement

#3

कुलदीप यादव बनाम जोस बटलर 

GT की पारी के मध्य ओवरों में जोस बटलर और कुलदीप यादव के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है। बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप इस भिड़ंत में हावी रहे हैं और 5 टी-20 पारियों में बटलर को 3 बार आउट कर चुके हैं। बटलर ने उनके खिलाफ सिर्फ 39 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट सिर्फ 92.85 की रही है। बटलर इस साल स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ सिर्फ 11.75 की औसत से बल्लेबाजी कर पाए हैं।

Advertisement