IPL 2026: ईशन किशन ने RR के खिलाफ जड़ा 5वां अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 36वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बल्लेबाज ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (74) खेली। यह उनके IPL करियर का 20वां और RR के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 24 गेंदों में पूरा किया। उनकी पारी की बदौलत SRH की टीम शुरुआती झटके के बाद मैच में वापसी करने में सफल रही। उन्हें इसके लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
बल्लेबाजी
कैसी रही किशन की पारी और साझेदारी?
SRH को 229 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 रन के स्कोर पर ही पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए किशन ने अभिषेक शर्मा (57) के साथ टीम को मुश्किल से बाहर निकाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 55 गेंदों में 132 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया। किशन पारी में 31 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों से 74 रन बनाकर आउट हुए।
प्रदर्शन
किशन ने IPL 2026 में जड़ा तीसरा अर्धशतक
किशन का IPL 2026 में प्रदर्शन शानदार रहा है। वह अब तक 8 मैच की 8 पारियों में 44.57 की औसत और 200 की स्ट्राइक रेट के साथ 312 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 91 रन का रहा है। वह लीग में अब तक 35 चौके और 16 छक्के अपने नाम कर चुके हैं। वह इस समय सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में छठे पायदान पर बने हुए हैं।
करियर
कैसा रहा है किशन का IPL करियर?
किशन ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2016 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 127 मुकाबले खेले हैं और इसकी 120 पारियों में 29.82 की औसत और 141.76 की स्ट्राइक रेट से 3,310 रन बनाए हैं। इस विकेटकीकपर बल्लेबाज ने 20 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106* रन रहा है। किशन विकेट के पीछे अब तक 50 कैच और 6 स्टंपिंग कर चुके हैं।