LOADING...
IPL 2026: सुनील नरेन का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े
सुनील नरेन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: सुनील नरेन का राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े

Apr 18, 2026
10:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) का मुकाबला संघर्षरत कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होगा। यह मैच 19 अप्रैल को कोलकाता ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। KKR इस संस्करण में 6 मैच खेलने के बाद भी कोई जीत दर्ज नहीं कर पाई है और अपनी पहली जीत के लिए प्रयासरत है। इस मैच में अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन पर सबकी नजरें होंगी। आइए उनके RR के खिलाफ प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

आंकड़े

नरेन ने RR के खिलाफ चटकाए हैं 14 विकेट

ESPN क्रिकइंफो के अनुसार, नरेन का RR के खिलाफ प्रदर्शन सराहनीय रहा है। वह इस टीम के खिलाफ खेले कुल 21 IPL मैचों में 39.64 की औसत और 7.11 की शानदार इकॉनमी के साथ 14 विकेट झटकने में सफल रहे हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/21 विकेट का रहा है। ईडन गार्डन स्टेडियम में नरेन ने RR के खिलाफ 8 मैचों में 29.28 की औसत से 7 विकेट लिए हैं। घरेलू मैदान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2/25 का है।

करियर

कैसा रहा है नरेन का IPL करियर?

नरेन ने IPL में 194 मैच खेले हैं, जिसमें 17.46 की औसत और 165.84 की स्ट्राइक रेट से 1,816 रन बना चुके हैं। इस बीच वह 1 शतक और 7 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं। गेंदबाजी में उन्होंने 192 पारियों में 6.79 की इकॉनमी रेट और 25.78 की औसत के साथ 196 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। वह फिलहाल इस लीग में तीसरे सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं।

Advertisement