IPL 2026: हेनरिक क्लासेन ने स्विच हिट पर लगाया जोरदार छक्का, यहां देखें वीडियो
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 6 विकेट से शिकस्त दी। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 244 रन के लक्ष्य को SRH ने 18.4 ओवर में हासिल किया। SRH से ट्रेविस हेड (76) और हेनरिक क्लासेन (65*) ने अर्धशतक लगाए। इस बीच क्लासेन ने गजनफर की गेंद पर स्विच हिट लगाकर छक्का लगाया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Did he just reverse hit that into the stands? 🤯
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2026
We are officially being Out-Klaased tonight 🤌
Updates ▶️ https://t.co/ypWTkEr2Rc#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvSRH pic.twitter.com/AnYqPuoggl
लेखा-जोखा
SRH ने 6 विकेट से जीता मैच
MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 243/5 का स्कोर बनाया, जिसमें रयान रिकेल्टन का शतक (123*) रहा। जवाब में अभिषेक शर्मा (45) और हेड ने पावरप्ले में 92 रन जोड़ते हुए जोरदार शुरुआत दिलाई। सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद क्लासेन ने संघर्ष दिखाकर जीत दिलाई। आखिरी ओवरों में बल्लेबाजी के लिए आए सलिल अरोरा ने 10 गेंदों में नाबाद 30 रन बनाए।