LOADING...
IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे हार्दिक पांड्या
फिटनेस कारणों से पिछले मैच में नहीं खेले थे हार्दिक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे हार्दिक पांड्या

May 07, 2026
08:20 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। अब MI का अगला मैच 10 मई को रायपुर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से होना है। इस मैच के लिए MI के ज्यादातर खिलाड़ी (पांड्या को छोड़कर) रायपुर पहुंच चुके हैं। अब खबर है कि पांड्या भी गुरुवार (7 मई) की रात को रायपुर पहुंचेंगे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

क्या RCB के खिलाफ मैच खेलेंगे पांड्या?

पांड्या चोट (पीठ की ऐंठन) के कारण पिछला मैच नहीं खेले थे। ऐसे में अब भी उनके अगले मैच में खेलने को लेकर स्पष्टता नहीं है। उनकी हिस्सेदारी फिटनेस पर निर्भर करेगी। क्रिकबज के मुताबिक, MI के एक सूत्र ने कहा, "यह नितिन पटेल और मेडिकल टीम पर निर्भर करता है। पांड्या शुक्रवार (8 मई) को नेट्स में अभ्यास करेंगे, जिसके बाद मेडिकल टीम उनकी उपलब्धता पर फैसला लेगी।"

प्रदर्शन 

खराब रहा है पांड्या का प्रदर्शन

पिछले शनिवार (2 मई) को पांड्या CSK के खिलाफ मैच में खेले थे। उस मुकाबले में MI को 8 विकेट से शिकस्त मिली थी। चेपॉक में हुए मैच में उन्होंने 2 ओवर गेंदबाजी की और नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंदों में 18 रन बनाए थे। IPL 2026 में उन्होंने 8 मैचों में 146 रन बनाए हैं। उनकी गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही है। अपने 8 मैचों में उन्होंने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं।

Advertisement

सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार के हिस्सा लेने पर भी है संशय 

MI के प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। भारतीय टी-20 टीम के कप्तान ने खुद सोशल मीडिया पर ये जानकारी दी है। वह फिलहाल अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। उनके भी RCB के खिलाफ होने वाले मैच में हिस्सा लेने को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। सूर्यकुमार शादी के 10 साल बाद पिता बने हैं। उन्होंने 2016 में देविशा के साथ शादी की थी।

Advertisement