LOADING...
IPL 2026: मैथ्यू हेडन को गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया
हेडन को GT ने बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया (तस्वीर: एक्स/@CricCrazyJohns)

IPL 2026: मैथ्यू हेडन को गुजरात टाइटंस ने बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया

Mar 10, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, जिसके पूरे शेड्यूल की आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। इस बीच गुजरात टाइटंस (GT) फ्रेंचाइजी ने IPL 2026 से ठीक पहले मैथ्यू हेडन को बतौर बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हेडन IPL में 32 मैचों में खेल चुके हैं और अब कोच की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

बयान 

हेडन का अनुभव GT के बल्लेबाजों को निखारने में आएगा काम

GT के क्रिकेट डायरेक्टर विक्रम सोलंकी ने इस नियुक्ति पर कहा, "मैथ्यू हेडन की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक अहम पड़ाव पर हुई है। एक फ्रेंचाइजी के तौर हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। सबसे ऊंचे स्तर पर उनका अनुभव, और उभरती हुई प्रतिभा को मार्गदर्शन करने की उनकी काबिलियत, आने वाले सीजन में हमारे बल्लेबाजों के काम आएगी।"

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

करियर 

IPL में CSK से खेल चुके हैं हेडन 

हेडन IPL में 3 संस्करण में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 32 पारियों में 36.90 की औसत और 137.51 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,107 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 93 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 अर्धशतक लगाए थे। वह CSK की ओर से एक खिताब (2010) जीत चुके हैं। उन्होंने IPL 2010 के फाइनल में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ 17 रन बनाए थे।

Advertisement

GT 

GT को खिताब जिताना चाहेंगे हेडन 

GT से पहले हेडन पाकिस्तान के साथ कोचिंग कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया में 2022 के टी-20 विश्व कप फाइनल के दौरान वह पाकिस्तानी टीम के मेंटर भी थे। IPL 2025 में GT ने 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज की थी, जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा था। वह एलिमिनेटर में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी। GT ने लीग चरण के समापन पर 18 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था।

टीम 

ऐसी है GT की पूरी टीम 

रिटेन किए गए खिलाड़ी: अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर। नीलामी में खरीदे: टॉम बैंटन (2 करोड़), जेसन होल्डर (7 करोड़), अशोक शर्मा (90 लाख), पृथ्वी राज (30 लाख), ल्यूक वुड (75 लाख)

Advertisement