LOADING...
IPL 2026: GT बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी अहमदाबाद की पिच
SRH से भिड़ेगी GT (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: GT बनाम SRH मुकाबले का प्रीव्यू और आंकड़े, जानिए कैसी होगी अहमदाबाद की पिच

May 11, 2026
03:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 56वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 12 मई को होगा। इस सीजन में GT ने 11 में से अपने 7 मैच जीते हैं और 4 में शिकस्त झेली है। वहीं, SRH ने भी 7 ही मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है। ऐसे में दोनों टीमें अगला मैच जीतकर प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी। आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं।

हेड-टू-हेड

GT का पलड़ा रहा है भारी 

अब तक दोनों देशों की भिड़ंत में GT का पलड़ा भारी रहा है। IPL में ये दोनों टीमें सिर्फ 7 मैचों में आमने-सामने हुई हैं, जिसमें से 5 मैच GT ने जीते हैं और सिर्फ एक मैच SRH ने अपने नाम किया है। इसके अलावा एक मैच बेनतीजा रहा है। IPL 2026 में यह दोनों टीमों क बीच पहली भिड़ंत होने जा रही है। IPL 2025 के दोनों मैचों में GT ने जीत दर्ज की थी।

GT `

इस संयोजन के साथ उतर सकती है GT 

शुभमन गिल के नेतृत्व वाली GT ने अपने पिछले 4 मैचों के जीत दर्ज की है। अपने आखिरी मैच में GT ने RR को 77 रन से हराया था। उस मैच में राशिद खान ने 4 विकेट लिए थे। वह अहमदाबाद की पिच पर एक बार फिर अपने अनुभव का फायदा उठाना चाहेंगे। संभावित एकादश: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कागिसो रबाडा, और मोहम्मद सिराज।

Advertisement

SRH 

ऐसी हो सकती है SRH की प्लेइंग इलेवन 

SRH ने अपने आखिरी मैच में PBKS को हराया था। उस मैच में SRH से ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक लगाए थे। वहीं, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने भी अच्छी शुरुआत दिलाई थी। ये जोड़ी एक बार फिर विपक्षी गेंदबाजों की परेशानी बड़ा सकती है। संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, और साकिब हुसैन।

Advertisement

जानकारी

ये हो सकते हैं इम्पैक्ट सब्स प्लेयर

GT: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, साई किशोर, शाहरुख खान, और अशोक शर्मा। SRH: अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, और जीशान अंसारी।

स्टेडियम 

कैसा है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच का मिजाज?

नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में काली और लाल मिट्टी की अलग-अलग पिचें हैं। लाल मिट्टी की पिचें काली मिट्टी की तुलना में तेज गेंदबाजों को अधिक सहायता प्रदान करती हैं। यहां बल्लेबाजों को आमतौर पर रन बनाना आसान रहता है। हालांकि, शुरुआती कुछ ओवर चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। काली मिट्‌टी की पिच पर उछाल सामान्य होता है, लेकिन स्पिनरों को ज्यादा मदद मिलती है। हाउस्टेट के मुताबिक, IPL में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 177 रन है।

जानकारी

ऐसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम

एक्यूवेदर के मुताबिक, 12 मई को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें

अभिषेक ने इस सीजन में 11 पारियों में 47.50 की औसत और 210.17 की स्ट्राइक रेट के साथ 475 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। किशन ने 11 पारियों में 37.18 की औसत से 409 रन बनाए हैं। GT के प्रमुख तेज गेंदबाज रबाडा ने 21.83 की औसत और 9.35 की इकॉनमी रेट के साथ 11 मैचों में कुल 18 विकेट लिए हैं।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

GT और SRH के बीच यह मुकाबला 12 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement