IPL 2026, 2 दिन शेष: ये 2 टीमें खेल सकती हैं फाइनल मुकाबला
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है। पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही फाइनल को लेकर चर्चा तेज हो गई है। RCB और मुंबई इंडियंस (MI) इस बार काफी मजबूत नजर आ रही है और दोनों के बीच खिताबी मुकाबला हो सकता है। आइए जानते हैं कि इस संस्करण क्यों इन दोनों टीमों के बीच फाइनल हो सकता है।
फाइनल
क्यों फाइनल में पहुंच सकती है RCB?
RCB की सबसे बड़ी ताकत उसका संतुलित दल है, जहां अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का मेल दिखता है। शीर्ष क्रम में (विराट कोहली और फिलिप सॉल्ट) आक्रामक बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं, जबकि मध्यक्रम दबाव में (देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार) पारी संभालने में सक्षम है। पहले RCB की गेंदबाजी कमजोर मानी जाती थी, लेकिन अब तेज और स्पिन आक्रमण दोनों में गहराई है। अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी टीम को बढ़त दिला सकती है।
MI
MI के पास फाइनल तक पहुंचने की है पूरी ताकत
MI के पास फाइनल तक पहुंचने की पूरी ताकत है। टीम की सबसे बड़ी मजबूती उसका अनुभवी दल है, जहां रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या जैसे मैच विनर मौजूद हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में तेज आक्रमण काफी मजबूत दिखता है। टीम के पास हर विभाग में विकल्प और गहराई है, जो बड़े मैचों में फर्क डाल सकती है। अगर शीर्ष क्रम चला और गेंदबाज लय में रहे, तो MI खिताब की सबसे बड़ी दावेदार होगी।
टीम
ये है MI की पूरी टीम
बल्लेबाज- सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा। विकेटकीपर- रियान रिकेल्टन, रॉबिन मिंज और क्विंटन डिकॉक। ऑलराउंडर- शेरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक्स, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, दानिश मलेवार और अथर्व अंकोलेकर। गेंदबाज- ट्रेंट बोल्ट, अश्वनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, रघू शर्मा और मोहम्मद इजहार। IPL 2026 की नीलामी में MI 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी। उन्होंने 1 करोड़ रुपये डिकॉक पर खर्च किए।
RCB
RCB की पूरी टीम पर एक नजर
बल्लेबाज: रजत पाटीदार, टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और विहान मल्होत्रा। विकेटकीपर: फिलिप सॉल्ट, जितेश शर्मा और जॉर्डन कॉक्स। ऑलराउंडर: जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, कनिष्क चौहान और सात्विक देशवाल। गेंदबाज: अभिनदंन सिंह, जोश हेजलवुड, रसिक सलाम, भुवनेश्वर कुमार, सूयश शर्मा, यश दयाल, नुवान तुषार, जैकब डफी और विकी ओस्तवाल। RCB ने वेंकटेश को 7 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, मंगेश यादव को 5.20 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था।