LOADING...
मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा बल और वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र; थलापति विजय के बड़े ऐलान
मुख्यमंत्री बनते ही थलापति विजय ने कई बड़े ऐलान किए हैं

मुफ्त बिजली, महिला सुरक्षा बल और वित्तीय स्थिति पर श्वेत पत्र; थलापति विजय के बड़े ऐलान

लेखन आबिद खान
May 10, 2026
11:32 am

क्या है खबर?

थलापति विजय ने तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनते ही बड़े ऐलानों की झड़ी लगा दी है। उन्होंने सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने वाले आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके साथ ही महिला सुरक्षा के लिए विशेष बल और ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई से जुड़े आदेश पर भी विजय ने हस्ताक्षर किए हैं। एक और बड़ा ऐलान करते हुए विजय ने कहा कि वे 2021 से 2026 तक राज्य के वित्तीय स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करेंगे।कर

बयान

विजय बोले- मैं गरीबी और भूख को जानता हूं

विजय ने अपने भावुक भाषण की शुरुआत तमिल वाक्यांश 'एन नेनजिल कुडियिरुक्कुम' से की, जिसका मतलब है 'जो मेरे दिल में रहता है'। विजय ने कहा, "एक सहायक निर्देशक का बेटा अब मुख्यमंत्री बन गया है। मैं गरीबी और भूख को जानता हूं, किसी शाही परिवार से नहीं आता। मैंने बहुत कठिनाइयों का सामना किया है, कई लोगों ने मुझे अपमानित किया है। मैं आपके बेटे, भाई जैसा हूं। आपने मुझे दिल में जगह दी है, मुझे स्वीकार किया है।"

कर्ज

विजय ने कहा- DMK ने 10 लाख करोड़ का कर्ज छोड़ा

विजय ने बताया कि पिछली द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) सरकार ने राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ा है। उन्होंने कहा, "DMK ने राज्य के खजाने को साफ किया और हमने 10 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के साथ सत्ता संभाली है। हम जनता के धन से एक पैसा भी नहीं लेंगे और किसी को भी राज्य को लूटने नहीं देंगे। मैं बताना चाहता हूं कि पिछली सरकार ने कितना कर्ज छोड़ा, कितना बोझ मुझ पर डाला है।"

Advertisement

बड़ी बातें

विजय के भावुक भाषण की बड़ी बातें

नई शासन व्यवस्था की शुरुआत हो रही है, अब असली, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत हो रही है। अगर आप मुझे मौका और समर्थन देंगे तो मैं अपने सभी वादे पूरे करने की कोशिश करूंगा। हमें काम करके दिखाने के लिए पर्याप्त समय दें। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। लोगों का एक भी पैसा नहीं छुआ जाएगा। विजय के अलावा सत्ता का कोई और केंद्र नहीं होगा, सत्ता का एकमात्र केंद्र विजय ही होंगे।

Advertisement