LOADING...
'मनी हाइस्ट' फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, निर्माताओं ने वीडियो जारी कर किया धमाकेदार ऐलान
'मनी हाइस्ट' के नए वीडियो ने मचाया तहलका

'मनी हाइस्ट' फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, निर्माताओं ने वीडियो जारी कर किया धमाकेदार ऐलान

May 10, 2026
11:12 am

क्या है खबर?

'मनी हाइस्ट' के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, नेटफ्लिक्स ने साफ कर दिया है कि ये सुपरहिट शो अभी खत्म नहीं हुआ है। हाल ही में एक छोटा सा वीडियो (टीजर) जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि इस कहानी का अगला हिस्सा जल्द आने वाला है यानी प्रोफेसर और उनकी टीम एक बार फिर नए मिशन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।

वीडियो

नेटफ्लिक्स ने जारी किया नया वीडियो, क्या फिर शुरू होगी डकैती?

हालांकि, ये साफ नहीं है कि कहानी 'सीजन 6' के रूप में आगे बढ़ेगी या किसी खास किरदार पर नई सीरीज आएगी। ये खबर इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि 15 मई को ही 'बर्लिन' सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है। नेटफ्लिक्स ने अचानक यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया है। 'मनी हाइस्ट' का आखिरी सीजन साल 2021 में आया था, जिसके बाद से फैंस इसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

नेटफ्लिक्स ने दिया फैंस को तोहफा

Advertisement

अगला हिस्सा

नए वीडियो ने खोल दिए राज, अगला हिस्सा तैयार

वीडियो की शुरुआत एक मैसेज से होती है, "ये सब पैसों से शुरू हुआ और फिर सोने और खजानों तक जा पहुंचा।" साथ ही इशारा है कि ये 'क्रांति' अभी रुकी नहीं और अगला हिस्सा तैयार किया जा रहा है। डिस्क्रिप्शन में निर्माताओं ने बताया कि कुछ कहानियां एक सटीक हमले से शुरू होती हैं, लेकिन इस सीरीज ने सब बदल दिया। 'मनी हाइस्ट की कहानी नकद डकैती से शुरू होकर बैंक ऑफ स्पेन से सोना निकालने तक पहुंचती है।

Advertisement

लोकप्रियता

भारत में भी सुपरहिट है ये शो

एलेक्स पिना की बनाई 'मनी हाइस्ट' की शुरुआत 2017 में स्पेनिश नेटवर्क से हुई थी, बाद में इसे नेटफ्लिक्स पर लाया गया। इस शो की कामयाबी को देखते हुए 2018 से 2021 तक इसके एक के बाद एक 5 सीजन रिलीज किए गए। इसी सीरीज ने दुनिया को 'प्रोफेसर' के रूप में अल्वारो मोर्टे जैसे कलाकार से मिलवाया। भारत में भी 'मनी हाइस्ट' को लेकर जबरदस्त दीवानगी है। यहां प्रोफेसर का किरदार और 'बेला चाओ' गाना काफी लोकप्रिय है।

Advertisement