LOADING...
IPL 2026: ईशान मलिंगा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
ईशान मलिंगा ने शानदार गेंदबाजी की (तस्वीर: एक्स@IPL)

IPL 2026: ईशान मलिंगा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 19, 2026
12:07 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के तेज गेंदबाज ईशान मलिंगा ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए। यह उनका IPL में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। उनकी इस गेंदबाजी के कारण ही SRH की टीम मैच में 10 रन से जीत दर्ज करने में सफल रही। मलिंगा को इस प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया।

गेंदबाजी

ऐसी रही मलिंगा की गेंदबाजी 

मलिंगा ने 4 ओवर में 29 रन खर्च कर 3 विकेट चटकाए। उनकी इकॉनमी 7.20 की रही। इस खिलाड़ी ने CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (19), मैथ्यू शॉर्ट (34) और सरफराज खान (25) को अपना शिकार बनाया। उनके अलावा नितीश रेड्डी ने 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी 7.80 की की रही। साकिब हुसैन और शिवांग कुमार को भी एक-एक सफलता मिली। मलिंगा इस मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 2 विकेट लिए थे।

करियर

ऐसा रहा है मलिंगा का IPL करियर 

मलिंगा ने साल 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 13 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 13 पारियों में 20.14 की औसत और 9.26 की इकॉनमी के साथ 21 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। यह उनका इस लीग में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने IPL 2025 में 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए थे। उस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 31 रन देकर 3 विकेट लेना रहा था।

Advertisement