LOADING...
IPL 2026, एलिमिनेटर: SRH ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
RR के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026, एलिमिनेटर: SRH ने RR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

May 27, 2026
07:10 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें आमने-सामने हैं। मुल्लांपुर स्टेडियम में SRH ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना का फैसला किया है। पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH ने अपने पिछले 2 मैचों में जीत दर्ज की है और टीम अपना तीसरा मैच जीतकर क्वालीफायर-2 का टिकट हासिल करना चाहेगी। हालांकि, उनके सामने RR की कठिन चुनौती रहने वाली है।

टीम 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, और प्रफुल्ल हिंगे। राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, और यश राज पुंजा।

हेड-टू-हेड 

RR के खिलाफ SRH का पलड़ा रहा है भारी

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान SRH को 14 मैच में जीत मिली है। RR 9 मुकाबले अपने नाम करने में सफल हो पाई है। इस सीजन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए हैं। दोनों मैच में SRH ने जीत दर्ज की है। पहले मैच में उसे 5 विकेट और दूसरे मैच में 57 रन से जीत मिली थी। RR ने SRH को आखिरी बार IPL 2023 में हराया था।

Advertisement

प्रदर्शन 

लीग स्टेज में कैसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन?

SRH ने IPL 2026 में 9 मैच जीते और 5 में हार का सामना किया। अंक तालिका में 18 अंको के साथ SRH की टीम तीसरे स्थान पर रही थी। वहीं, RR की टीम ने 8 मुकाबलों ने जीत हासिल की और 6 में शिकस्त का सामना किया। 16 अंको के साथ RR की टीम चौथे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में कामयाब हुई थी।

Advertisement