IPL 2026, एलिमिनेटर: RR ने SRH को दिया 244 रन का लक्ष्य, बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 243/8 का स्कोर बनाया। यह लीग इतिहास में RR का सर्वोच्च स्कोर दर्ज हो गया। RR से वैभव सूर्यवंशी ने 97 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। मुल्लांपुर स्टेडियम में SRH के सभी गेंदबाज बेहद महंगे साबित हुए। आइए RR की बल्लेबाजी के बारे में जानते हैं।
सूर्यवंशी
सूर्यवंशी ने खेली अविश्वसनीय पारी
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी RR को वैभव और यशस्वी जायसवाल (29) ने आक्रामक शुरुआत दिलाई। दोनों पावरप्ले में ही 80 रन जड़ दिए। सूर्यवंशी अपनी पारी में 29 गेंदों में 5 चौके और 12 छक्कों की मदद से 97 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ध्रुव जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन की उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली। SRH की ओर से प्रफुल्ल हिंगे ने 3 विकेट अपने नाम किए।
RR
RR ने बनाया अपना सर्वोच्च स्कोर
RR ने IPL के इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर दर्ज किया। बता दें कि RR का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 242/6 (बनाम SRH) रन था। IPL के प्लेऑफ मैचों में RR ने दूसरा सबसे बड़ा स्कोर का रिकॉर्ड बनाया। दिलचस्प रूप से प्लेऑफ मुकाबलों का सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड RCB (254/5 बनाम GT) के नाम पर दर्ज है, जो इसी सीजन के पहले क्वालीफायर में बना था।