IPL 2026: ब्राइडन कार्स की जगह पर SRH में शामिल हुए दिलशान मदुशंका
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिलशान मदुशंका को अपनी टीम में जोड़ा है। SRH ने मंगलवार (14 अप्रैल) को आधिकारिक तौर पर ये जानकारी दी है। श्रीलंकाई गेंदबाज मदुशंका को ब्राइडन कार्स की जगह पर टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि कार्स चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।
SRH
75 लाख रुपये में SRH से जुड़े मदुशंका
मदुशंका SRH में 75 लाख रुपये में शामिल होंगे। यह श्रीलंकाई गेंदबाज इससे पहले IPL में मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रह चुका है। हालांकि, उन्होंने इस लीग में डेब्यू नहीं किया है। वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) और लंका प्रीमियर लीग (LPL) में खेल चुके हैं। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 63 मैचों में 30.24 की औसत के साथ 61 विकेट लिए हैं।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Dilshan Madushanka joins the squad as a replacement for Brydon Carse, who is ruled out due to injury.
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 14, 2026
Welcome, Dilshan 🧡 pic.twitter.com/zJQWtbXVZt
SRH
इस सीजन में SRH ने जीते हैं 2 मैच
SRH को अगला मैच शुक्रवार (18 अप्रैल) को अपने घरेलू मैदान पर खेलना है। SRH फिलहाल पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही है। IPL 2026 में SRH ने अब तक 2 मैच जीते हैं और 3 में शिकस्त झेली है। क्रिकबज के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान कमिंस अगर फिटनेस टेस्ट में पास होते हैं, तो वह 17 अप्रैल को हैदराबाद लौट जाएंगे।