IPL 2026: KKR ने DC को हराते हुए लगातार चौथी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 8 विकेट से हराते हुए अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की। अरुण जेटली स्टेडियम में DC ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 142/8 का स्कोर बनाया। मेजबान टीम से पथुम निसांका ने 50 रन बनाए। जवाब में KKR ने फिन एलन की शतकीय पारी (100*) की बदौलत 14.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से जीती KKR की टीम
KKR से निसांका और राहुल ने 49 रन की साझेदारी की। इनके बाद नितीश राणा (8), समीर रिजवी (3), ट्रिस्टन स्टब्स (2) और अक्षर पटेल (11) ने निराश किया। वहीं, आशुतोष शर्मा ने 39 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के करीब पहुंचाया। जवाब में KKR से अजिंक्य रहाणे (13) और अंगकृष रघुवंशी (1) जल्दी आउट हुए। इसके बाद एलन और कैमरून ग्रीन (33*) ने जीत दिलाई।
अर्धशतक
निसांका ने अपना दूसरा IPL अर्धशतक लगाया
निसांका ने पारी का दूसरा ओवर करने आए वैभव अरोड़ा की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में इस श्रीलंकाई बल्लेबाज ने कुछ बेहतरीन शॉट लगाए और 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह अनुकूल रॉय की वाइड गेंद पर स्टम्प हो गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 चौके और 3 छक्के लगाए। अच्छी लय में नजर आ रहे निसांका चौथे विकेट के रूप में आउट हुए।
राहुल
3 टीमों से 1,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने राहुल
राहुल 14 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच उन्होंने DC से अपने 1,000 रन पूरे किए। वह 3 टीमों से 1,000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। LSG के लिए राहुल ने 38 पारियों में 41.47 की औसत और 130.67 की स्ट्राइक रेट से 1,410 रन बनाए थे। PBKS के लिए राहुल ने 55 मैचों की 55 पारियों में 56.62 की औसत और 139.76 की स्ट्राइक रेट से 2,548 रन बनाए थे।
चौके
राहुल ने IPL में पूरे किए अपने 500 चौके
राहुल ने 4 चौके लगाए और इस बीच वह लीग में 500 चौके लगाने वाले 7वें बल्लेबाज बने। IPL में सबसे ज्यादा चौके विराट कोहली ने लगाए हैं। उनके बल्ले से 813 चौके निकले हैं। शिखर धवन दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 768 चौके लगाए हैं। डेविड वार्नर ने 663 और रोहित शर्मा ने 659 चौके जड़े हैं। अजिंक्य रहाणे 526 चौके के साथ 5वें और सुरेश रैना 506 चौकों के साथ छठे स्थान पर हैं।
एलन
एलन ने 47 गेंदों में लगाया शतक
एलन ने 47 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह KKR की ओर से सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 212.77 की स्ट्राइक रेट के साथ नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस शतकीय पारी में 5 चौके और 10 छक्के लगाए। यह उनके IPL करियर का पहला शतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने ग्रीन के साथ मिलकर 116 रन की अटूट साझेदारी की।
रिकॉर्ड
इस सूची में शामिल हुए एलन
एलन ने KKR की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का वेंकटेश अय्यर और सुनील का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। वेंकटेश ने IPL 2023 में MI के खिलाफ 49 गेंदों में और नरेन ने 2024 में RR के विरुद्ध 49 ही गेंदों में शतक लगाए थे। एलन अब IPL के इतिहास में KKR की टीम से शतक जड़ने वाले सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। बता दें कि एलन, वेंकटेश और नरेन के अलावा ब्रेंडन मैकुलम (2008) ने शतक लगाया था।
ट्विटर पोस्ट
KKR ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
KKR ARE MAKING A STRONG COMEBACK IN IPL 2026 🫡🔥 pic.twitter.com/RcBxZ4xOVk
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 8, 2026