LOADING...
IPL 2026: DC के माधव तिवारी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच, शानदार रहा प्रदर्शन
माधव तिवारी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच (तस्वीर: एक्स/@DelhiCapitals)

IPL 2026: DC के माधव तिवारी को मिला प्लेयर ऑफ द मैच, शानदार रहा प्रदर्शन

May 11, 2026
11:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 3 विकेट से हराया। धर्मशाला में हुए मैच में जीत के लिए मिले 211 रन के बड़े लक्ष्य को DC ने 19 ओवर में हासिल किया। रोमांचक मैच में DC की इस जीत में माधव तिवारी की अहम भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

शानदार रहा माधव का प्रदर्शन 

DC ने जब 170 रन के स्कोर पर अपना छठा विकेट खोया, तब माधव क्रीज पर आए। उन्होंने 8 गेंदों में 2 चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 24 रन बनाए। उन्होंने आशुतोष शर्मा (24) के साथ मिलकर 7वें विकेट के लिए 14 गेंदों में 35 रन जोड़े। इससे पहले गेंदबाजी में उन्होंने 40 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली को आउट किया।

लेखा-जोखा 

इस तरह से रोचक रहा मुकाबला

PBKS को प्रभसिमरन (18) और प्रियांश (56) ने मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद कप्तान अय्यर ने अर्धशतक (59*) लगाया। अंतिम ओवरों में कूपर कोनोली (38) और सूर्यांश शेडगे (29*) ने टीम को 210/5 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में DC को अभिषेक पोरेल (5) और केएल राहुल (9) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल (56) और डेविड मिलर (51) ने संघर्ष किया। आखिर में आशुतोष शर्मा (24) और माधव (18*) ने जीत दिलाई।

Advertisement