LOADING...
IPL 2026: डेविड मिलर ने PBKS के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
डेविड मिलर ने PBKS के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी खेली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: डेविड मिलर ने PBKS के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 11, 2026
11:37 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बल्लेबाज डेविड मिलर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (51) खेली। यह उनके IPL करियर का 14वां और PBKS के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 27 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही DC की टीम शुरुआती झटकाें से उभरक मैच जीतने में सफल रही। आइए उनके आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही मिलर की पारी और साझेदारी?

DC को 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 47 रन के कुल स्कोर पर चौथा झटका लग गया था। उसके बाद मिलर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने संयमित पारी खेली और कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाया। उन्होंने कप्तान अक्षर पटेल (56) के साथ 5वें विकेट के लिए 64 रन और आशुतोष शर्मा (24) के साथ 32 रन की साझेदारी निभाई। वह 28 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों से 51 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है मिलर का IPL करियर?

मिलर ने साल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 150 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 143 पारियों में 36.12 की औसत और 139.40 की स्ट्राइक रेट से 3,251 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 101 रन का रहा है। वह इस लीग में अब तक 235 चौके और 148 छक्के जड़ चुके हैं।

Advertisement