LOADING...
IPL 2026: CSK को लगा झटका, आयुष म्हात्रे 3 हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर- रिपोर्ट 
आयुष म्हात्रे अच्छे फॉर्म में थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: CSK को लगा झटका, आयुष म्हात्रे 3 हफ्ते के लिए टूर्नामेंट से बाहर- रिपोर्ट 

Apr 19, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मुकाबले में चोटिल हो गए। 18 वर्षीय आयुष के बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है, जिसके चलते वह करीब 3 हफ्ते तक मैदान से दूर रह सकते हैं। आयुष सोमवार को मुंबई पहुंचकर स्कैन कराएंगे। CSK का अगला मैच मुंबई में है, ऐसे में उनकी फिटनेस टीम के लिए चिंता बन गई है।

SRH

टूर्नामेंट में आगे वापसी की उम्मीद 

आयुष SRH के खिलाफ इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे थे और 30 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी दौरान उनके हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया। दर्द में दिख रहे आयुष को तुरंत टीम के फिजियो टॉमी सिमसेक ने देखा। राहत की बात यह है कि चोट उतनी गंभीर नहीं मानी जा रही और फिलहाल उन्हें दर्द नहीं है। असली स्थिति जांच के बाद साफ होगी। बिना दर्द चल पाने से उनके टूर्नामेंट में आगे वापसी की उम्मीद बनी हुई है।

बयान

CSK के बल्लेबाजी कोच ने कही ये बात 

CSK के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने आयुष की चोट पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्य से चोट काफी गंभीर लग रही है। वह हमारे लिए बड़ा नुकसान साबित होंगे, क्योंकि वह शानदार फॉर्म में थे।" हसी ने आयुष को एक बेहद प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी बताते हुए कहा कि अब उनकी जगह टीम में किसी और को मौका मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, "हमारे पास कुछ बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं, जिन्हें अब तक मौका नहीं मिल पाया है।"

Advertisement

फॉर्म

IPL 2026 में ऐसा रहा है आयुष का प्रदर्शन 

IPL 2026 में इस खिलाड़ी ने 6 पारियों में 33.50 की औसत और 177.87 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन रहा है। IPL में कुल 13 मुकाबलों की 13 पारियों में इस खिलाड़ी ने 33.92 की औसत और 183.75 की स्ट्राइक रेट से 441 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है।

Advertisement