IPL 2026: कूपर कॉनॉली ने LSG के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 29वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के बल्लेबाज कूपर कॉनॉली ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय (87) पारी खेली। यह उनके IPL करियर का दूसरा ही शतक रहा, जिसे उन्होंने 35 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत PBKS की टीम शुरुआती झटके से उबरते हुए बड़े स्कोर की ओर से अग्रसर हो पाई। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।
बल्लेबाजी
कैसी रही कॉनॉली की पारी और साझेदारी?
पहले बल्लेबाजी करने उतरी PBKS को 3 रन के स्कोर पर प्रभसिमरन सिंह (0) के रूप में पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए कॉनॉली ने प्रियांश आर्य (93) साथ पावरप्ले में 60 रन जोड़ दिए। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 गेंदों में 182 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान कॉनॉली ने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और आक्रामक पारी खेली। वह 46 गेंदों में 8 चौके 7 छक्कों से 87 रन बनाकर आउट हुए।
उपलब्धि
IPL में PBKS के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी
प्रियांश और कॉनॉली के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 182 रन की साझेदारी IPL इतिहास में PBKS के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही है। PBKS के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श के नाम दर्ज है, जिन्होंने IPL 2011 में 206 रन की साझेदारी की थी। इस सूची में में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने IPL 2020 में 183 रन की साझेदारी निभाई थी।
करियर
कैसा रहा है कॉनॉली का IPL करियर?
कॉनॉली ने इसी साल गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया है। वह अब तक 6 मैचों की 5 पारियों में 55.75 की औसत और 163.97 की स्ट्राइक रेट से 220 से अधिक रन बना चुके हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह इस लीग में अब तक 21 चौके और 14 बेहतरीन छक्के भी अपने नाम कर चुके हैं।