IPL 2026: SRH ने CSK को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने चेन्नई सुपरकिंग्स CSK) को 5 विकेट से हराते हुए प्लेऑफ में प्रवेश किया। चेपॉक स्टेडियम में हुए मैच में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/7 का स्कोर बनाया। मेजबान टीम से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। जवाब में SRH ने ईशान किशन (70) की पारी की मदद से 19 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से रोचक रहा मुकाबला
संजू सैमसन (27), उर्विल पटेल (13) और रुतुराज गायकवाड़ (15) के विकेटों के बीच कार्तिक शर्मा (32) ने प्रभावित किया। इसके बाद ब्रेविस ने उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। SRH से पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए। जवाब में अभिषेक शर्मा (26) और ट्रेविस हेड (6) बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इसके बाद क्लासेन (47) और किशन (70) ने जीत में अहम भूमिका निभाई।
गायकवाड़
गायकवाड़ ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपने 1,000 रन पूरे किए
गायकवाड़ पारी की शुरुआत करते हुए वह 21 गेंदों में 71.43 की स्ट्राइक रेट से 15 रन बनाकर आउट हुए। इस बीच उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में अपने 1,000 रन पूरे किए। उनके यहां पर 50.6 की औसत से 1,012 रन हो गए हैं। वह इस मैदान पर 1,000 IPL रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। महेंद्र सिंह धोनी (1,547) और सुरेश रैना (1,498) उनसे पहले ऐसा कर चुके हैं।
कमिंस
कमिंस ने पूरे किए अपने 200 टी-20 विकेट
कमिंस ने 2011 में अपने टी-20 क्रिकेट करियर का आगाज किया था। वह अब तक 177 मैच की इतनी ही पारियों में लगभग 27 की औसत से 200 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/16 विकेट का रहा है। वह 3 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं। CSK के कप्तान गायकवाड़ उनका 200वां शिकार बने। IPL में कमिंस ने 78 पारियों में 29.37 की औसत से 87 विकेट लिए हैं।
कप्तान
कमिंस ने इस मामले में पांड्या को पीछे छोड़ा
कमिंस ने IPL में कप्तान के तौर पर 36 मैचों में 28.83 की औसत और 8.99 की इकॉनमी रेट के साथ 42 विकेट लिए हैं। वह लीग में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हार्दिक पांड्या (41) को पीछे छोड़ा है। बता दें कि IPL में बतौर कप्तान सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न (57) के नाम पर दर्ज है।
क्लासेन
क्लासेन ने अपने 2,000 IPL रन पूरे किए
क्लासेन अपने अर्धशतक से चूक गए। वह 26 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत नूर अहमद ने किया। इस बीच उन्होंने IPL करियर में 2,000 रन पूरे किए। उन्होंने अब तक 62 मैच खेले हैं, जिसमें 42.39 की औसत और 165.71 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,035 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 12 अर्धशतक लगाए।
किशन
ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
SRH को 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 रन के स्कोर पर पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए ईशान ने अभिषेक शर्मा (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी निभाई। उसके बाद उन्होंने क्लासेन (47) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 75 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। ईशान 47 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों से 70 रन बनाकर आउट हुए।
जानकारी
SRH और GT ने प्लेऑफ में बनाई जगह
SRH की यह 8वीं जीत साबित हुई। वहीं SRH के साथ-साथ गुजरात टाइटंस (GT) ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। बता दें कि RCB पहले ही अंतिम-4 में प्रवेश कर चुकी है। अब प्लेऑफ की दौड़ में एक टीम बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
IPL 2026 POINTS TABLE SCENARIO GETS INTENSE
— DAVID (@1DAVID92) May 18, 2026
- RCB have reached 18 points and officially booked their playoff spot. They are currently leading the standings.
- GT are placed at No.2 with 16 points and have already secured qualification.
- SRH also sit on 16 points and… pic.twitter.com/dxb5icZIW4