LOADING...
IPL 2026: PBKS से मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई CSK 
CSK को लगातार दूसरे मैच में हार मिली (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: PBKS से मिली हार के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुई CSK 

Apr 04, 2026
12:14 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हरा दिया। ये इस संस्करण CSK की लगातार दूसरी हार है। मैच में टीम के गेंदबाज और सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें इस कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया और उनके कई मीम्स वायरल हुए। संजू सैमसन और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ लगातार दूसरे मुकाबले में फ्लॉप रहे। आइए वायरल मीम्स पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन

फ्लॉप रहे दोनों सलामी बल्लेबाज

PBKS के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने सिर्फ 7 रन बनाए और कप्तान गायकवाड़ ने 28 रन बनाने के लिए 22 गेंद खर्च कर दिए। वहीं, CSK के पहले मैच में भी दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। सैमसन ने 7 गेंदों का सामना किया था और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। गायकवाड़ ने 11 गेंदों का सामना किया था और केवल 6 रन बनाकर आउट हुए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 54.55 की रही थी।

ट्विटर पोस्ट

कप्तान के तौर पर भी कुछ खास नहीं कर पाए रुतुराज 

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

सैमसन भी खूब ट्रोल हुए

Advertisement

पारी

आयुष की शानदार पारी के कारण वायरल हुए ये मीम्स 

आयुष ने मैच में 43 गेंदों का सामना किया और 73 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 169.77 की रही। इस खिलाड़ी ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान गायकवाड़ के साथ सिर्फ 55 गेंदों में 96 रन की साझेदारी निभाई। उन्हें विजय वैशाक ने पवेलियन भेजा। CSK को पहला झटका सिर्फ 14 रन पर लग गया था। आयुष के IPL करियर का यह दूसरा अर्धशतक रहा।

ट्विटर पोस्ट

आयुष ने कमाल की पारी खेली

ट्विटर पोस्ट

आयुष के कुछ मजेदार मीम्स वायरल हुए 

ट्विटर पोस्ट

CSK की टीम भी हुई जमकर ट्रोल 

Advertisement