LOADING...
IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी, जानिए आंकड़े 
चेन्नई सुपरकिंग्स के दोनों सलामी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पा रहे (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के सलामी बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी, जानिए आंकड़े 

Apr 03, 2026
09:54 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ कुछ खास नहीं कर पाए। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मुकाबले में सैमसन ने 7 रन बनाए और कप्तान गायकवाड़ ने 28 रन बनाने के लिए 22 गेंद खर्च कर दिए। हालांकि, आयुष म्हात्रे (73), शिवम दुबे (45) और सरफराज खान (32) की पारियों के दम पर टीम 209/5 का स्कोर बनाने में सफल रही।

फ्लॉप

पहले मुकाबले में भी नहीं चले थे दोनों सलामी बल्लेबाज

CSK के पहले मैच में भी दोनों बल्लेबाज फ्लॉप रहे थे। सैमसन ने 7 गेंदों का सामना किया था और सिर्फ 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। उनकी स्ट्राइक रेट 85.71 की रही थी। गायकवाड़ ने 11 गेंदों का सामना किया था और केवल 6 रन बनाकर आउट हुए थे। उनकी स्ट्राइक रेट 54.55 की रही थी। टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में गायकवाड़ की स्ट्राइक रेट सिर्फ 127.27 की रही।

करियर

IPL में शानदार करियर के कारण हैं दोनों से उम्मीदें 

CSK के दोनों सलामी बल्लेबाजों से आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। सैमसन ने 179 मुकाबले खेले हैं और इसकी 174 पारियों में 30.62 की औसत और 138.85 की स्ट्राइक रेट से 4,717 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 26 अर्धशतक और 3 शतक निकले हैं। गायकवाड़ ने 72 पारियों में 39.62 की औसत और 136.85 की स्ट्राइक रेट से 2,536 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं।

Advertisement