LOADING...
IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैचों से हो सकते हैं बाहर
CSK के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैचों से हो सकते हैं बाहर

IPL 2026: CSK को बड़ा झटका, डेवाल्ड ब्रेविस शुरुआती 2-3 मैचों से हो सकते हैं बाहर

Mar 29, 2026
06:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 5 बार विजेता टीम चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को IPL 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले एक और बड़ा झटका लगा है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने के बाद अब टीम का एक और बल्लेबाज चोटिल हो गया है। टीम के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस साइड स्ट्रेन की चोट के कारण शुरुआती 2-3 मैचों से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

झटका

ब्रेविस का चोटिल होना CSK के लिए है बड़ा झटका

ब्रेविस का चोटिल होना CSK के लिए बड़ा झटका है। इसका कारण है कि उनसे पहले टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी भी पिंडली की चोट के कारण शुरुआती 4 मैचों से बाहर हो चुके हैं। टीम प्रबंधन ने शनिवार को इसकी पुष्टि भी कर दी थी। बता दें के ब्रेविस को CSK ने IPL 2025 के बीच तेज गेंदबाज गुरजनप्रीत सिंह के रिप्लेसमेंट के रूप में 2.2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था।

करियर

कैसा रहा है ब्रेविस का IPL करियर?

ब्रेविस IPL में CSK से जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस (MI) का हिस्सा रह चुके हैं। वह अब तक 16 मैचों में 28.40 की औसत और 153.20 की स्ट्राइक रेट से 455 रन बना चुके हैं। इसमें 2 अर्धशतक शामिल है। वह अब तक 135 टी-20 मैचों की 125 पारियों में 153.77 की स्ट्राइक रेट से 3,240 रन बना चुके हैं। इसमें 3 शतक और 13 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 162 रन का रहा है।

Advertisement