LOADING...
IPL 2026: अक्षर पटेल ने PBKS के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाकर पूरे किए 2,000 रन
अक्षर पटेल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: अक्षर पटेल ने PBKS के खिलाफ पहला अर्धशतक लगाकर पूरे किए 2,000 रन

May 11, 2026
11:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 55वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान अक्षर पटेल ने पंजाब किंग्स (PBKS) के के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (56) खेली। यह उनके IPL करियर का चौथा और PBKS के खिलाफ पहला ही अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 28 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही DC की टीम शुरुआत झटकों से उबरने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही अक्षर की पारी और साझेदारी?

DC को 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 रन के कुल स्कोर पर तीसरा झटका लग गया था। उसके बाद अक्षर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और कमजोर गेंदों को सीमा रेखा के बाहर भेजा। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स (12) के साथ चौथे विकेट के लिए 41 और डेविड मिलर के साथ 64 रन की साझेदारी निभाई। वह 30 गेंदों में 8 चौके और 2 छक्कों से 56 रन बनाकर आउट हुए।

उपलब्धि

अक्षर ने पूरे किए 2,000 IPL रन

इस पारी में अक्षर ने खास उपलब्धि हासिल की है। अपनी पारी का 40वां रन बनाते ही उनके IPL में 2,000 रन भी पूरे हो गए हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 54वें बल्लेबाज बने हैं। वह IPL में 2,000 रन और 100 विकेट का डबल पूरा करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले रविंद्र जडेजा (3,450 रन और 178 विकेट) और आंद्रे रसेल (2,651 रन और 123 विकेट) ही यह कारनामा करने में सफल रहे हैं।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है अक्षर का IPL करियर?

अक्षर ने साल 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 174 मैचों की 133 पारियों में 21 की औसत और 132.72 की स्ट्राइक रेट से 2,016 रन बनाने में सफल रहे हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 66 रन का रहा है। इसी तरह वह 170 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 31.43 की औसत और 7.39 की इकॉनमी से 138 विकेट भी चटका चुके हैं।

Advertisement