LOADING...
IPL 2026: अकील हुसैन ने MI के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
अकील ने लिए 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: अकील हुसैन ने MI के खिलाफ लिए 4 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Apr 23, 2026
11:24 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 33वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 103 रन से हराया। वानखेड़े स्टेडियम में जीत के लिए मिले 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए MI की टीम 104 रन पर सिमट सिमट गई। CSK के स्पिनर अकील हुसैन ने MI के विरुद्ध करिश्माई गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। वह अपनी टीम से सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

ऐसी रही अकील की गेंदबाजी 

अकील ने MI की पारी के पहले ही ओवर में विपक्षी टीम के सलामी बल्लेबाज दानिश मालेवार (0) को आउट किया। अपने दूसरे ओवर में इस कैरेबियाई गेंदबाज ने नमन धीर (0) को पवेलियन की राह दिखाई। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने सूर्यकुमार यादव (36) और तिलक वर्मा (37) को भी अपनी फिरकी के जाल में फंसाया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 17 रन देते हुए ये 4 विकेट लिए, जिसमें एक मेडन ओवर भी शामिल रहा।

आंकड़े

अकील ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

अकील ने IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसमें 17.16 की औसत और 7.35 की इकॉनमी रेट के साथ 6 विकेट लिए। मौजूदा सीजन में उन्होंने 3 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 12.60 की औसत और 6.30 की इकॉनमी रेट के साथ 5 विकेट लिए हैं। वह इससे पहले IPL 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

Advertisement