IPL 2026: आयुष म्हात्रे की जगह पर आकाश मधवाल CSK में शामिल हुए
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के बचे हुए सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने आकाश मधवाल को अपनी टीम में शामिल किया है। दरअसल, उन्हें चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह पर 30 लाख रुपये में टीम में जोड़ा गया है। बता दें कि म्हात्रे हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो गए थे। CSK को अपने अगले मैच में मुंबई इंडियंस (MI) से 23 अप्रैल को भिड़ना है।
आंकड़े
MI और RR से खेल चुके हैं मधवाल
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस (2023, 2024) और राजस्थान रॉयल्स (2025) के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अब तक 17 IPL मैच खेले हैं और 23 विकेट लिए हैं। वह 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी कर चुके हैं। उन्होंने MI के लिए अपने पहले ही सीजन में, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन (5/5) किया था।
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Official Announcement
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 23, 2026
Speed incoming!! ⚡️
Akash Madhwal is now #Yellove 💛
Note: Akash Madhwal replaces Ayush Mhatre, who has been ruled out due to hamstring injury.#WhistlePodu pic.twitter.com/tSgnZupmZb
घरेलू करियर
घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हैं मधवाल
मधवाल ने नवंबर 2019 में कर्नाटक के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उत्तराखडं की ओर से अपना पहला टी-20 मैच खेला था। इसके बाद उन्होंने अगले महीने ही रणजी ट्रॉफी के जरिए अपने फर्स्ट-क्लास करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फरवरी 2021 में अपना पहला लिस्ट-A मैच खेला था। 29 वर्षीय मधवाल ने अब तक अपने 56 टी-20 मैचों में 61 विकेट, 23 लिस्ट-A मैचों में 25 विकेट और 14 फर्स्ट-क्लास मैचों में 16 विकेट लिए हैं।