NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक
    अगली खबर
    IPL 2025: यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक
    जायसवाल ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने DC के खिलाफ लगाए अर्धशतक

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 17, 2025
    12:06 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने राजस्थान रॉयल्स को सुपर ओवर में हराते हुए अपनी 5वीं जीत दर्ज की।

    इस मैच में RR से यशस्वी जायसवाल और नितीश राणा ने अर्धशतक लगाए और उनकी पारियों की बदौलत मैच टाई पर समाप्त हुआ।

    हालांकि, सुपर ओवर में DC ने जीत दर्ज की।

    इस बीच जायसवाल और राणा की पारियों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    ऐसी रही जायसवाल की पारी 

    जायसवाल ने पारी का दूसरा ओवर करने आए मुकेश कुमार के खिलाफ बेहतरीन छक्का लगाया।

    इसके बाद अगले ओवर में मिचेल स्टार्क के विरुद्ध उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने इस सीजन का तीसरा और अपने IPL करियर का 12वां अर्धशतक 34 गेंदों में पूरा किया।

    वह 37 गेंदों पर 51 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 3 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

    आंकड़े

    ऐसा रहा है जायसवाल का IPL करियर

    जायसवाल ने साल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह अब तक 60 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32.28 की औसत और 148.98 की स्ट्राइक रेट से 1,840 रन बनाए हैं।

    वह 12 अर्धशतक के अलावा 2 शतक भी जड़ चुके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 124 रन का रहा है।

    वह इस लीग में अब तक 218 चौके और 77 छक्के जड़ चुके हैं।

    राणा 

    राणा ने IPL में अपना 20वां अर्धशतक लगाया 

    लक्ष्य का पीछा करते हुए RR ने जब 71 रन के स्कोर पर रियान पराग का विकेट खोया, तब नितीश क्रीज पर आए।

    उन्होंने 26 गेंदों में अपने IPL करियर का 20वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तेज गति से बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के संघर्ष को जारी रखा। वह 28 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए।

    अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने पारी के 18वें ओवर के दौरान उन्हें पवेलियन की राह दिखाई।

    लेखा-जोखा 

    इस तरह से टाई पर समाप्त हुआ मैच 

    DC ने फ्रेजर-मैकगर्क (9) और करुण नायर के रूप में जल्दी विकेट खोए। इसके बाद अभिषेक पोरेल (49), केएल राहुल (38), ट्रिस्टन स्टब्स (34*) और अक्षर पटेल (34) ने टीम को 188/5 स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में RR को संजू सैमसन (31) और जायसवाल (51) ने 61 रन की साझेदारी करते हुए उम्दा शुरुआत दिलाई।

    इसके बाद नितीश (51) ने अच्छी पारी खेली। अंत में RR ने ध्रुव जुरेल (26) और शिमरोन हेटमायर (15*) की बदौलत 188/4 का स्कोर बनाया।

    सुपर 

    सुपर ओवर में DC ने दर्ज की जीत

    RR को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन की दरकार थी।

    मिचेल स्टार्क ने जुरेल व हेटमायर के सामने सिर्फ 8 रन दिए। इसके बाद स्टार्क के ही सुपर ओवर में RR ने 11 रन बनाए।

    RR से संदीप शर्मा सुपर ओवर करने आए। उनके सामने केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने 4 गेंदों में ही लक्ष्य हासिल किया।

    राहुल ने 3 गेंदों में नाबाद 7 रन और स्टब्स ने 1 गेंद में नाबाद 6 रन बनाए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    यशस्वी जायसवाल
    नितीश राणा
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ...जब सलमान खान की पार्टी में बही शराब, सीढ़ियों से लुढ़कते-लुढ़कते सेट पर पहुंचा रूसी क्रू सलमान खान
    MG कॉमेट EV की कीमत में हुआ इजाफा, जानिए अब कितनी हुई  MG मोटर्स
    भारत ने ड्रोन-रोधी प्रणाली 'भार्गवास्त्र' का किया सफल परीक्षण; जानें ये कितना ताकतवर, क्या है खासियत? पाकिस्तान समाचार
    कौन है सबसे तेजी से घूमने वाला ग्रह और अन्य ग्रहों की क्या है रफ्तार? सौरमंडल

    IPL 2025

    IPL 2025: DC की MI से होगी टक्कर, जानिए एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025, SRH बनाम PBKS: श्रेयस अय्यर ने खेली 82 रन की धमाकेदार पारी, जानिए आंकड़े  श्रेयस अय्यर
    SRH ने हासिल किया IPL इतिहास का दूसरा सर्वोच्च लक्ष्य, PBKS को 8 विकेट से हराया सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2025: LSG बनाम CSK मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  लखनऊ सुपर जायंट्स

    यशस्वी जायसवाल

    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: फरवरी के लिए भारत के यशस्वी जायसवाल ने जीता पुरस्कार  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL में पावरप्ले के दौरान सर्वाधिक स्ट्राइक रेट रखने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    RR बनाम MI: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RR: यशस्वी जायसवाल ने जड़ा 9वां IPL अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    नितीश राणा

    IPL 2023, PBKS बनाम KKR: जानिए मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: KKR के कप्तान नितीश राणा का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  IPL 2023
    IPL 2023: नितीश और ऋतिक को महंगी पड़ी लड़ाई, दोनों खिलाड़ियों पर लगा जुर्माना IPL 2023
    KKR बनाम PBKS: नितीश राणा ने जमाया IPL करियर का 17वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  पंजाब किंग्स

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: RR बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: RR बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: DC बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए अरुण जेटली स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    SRH बनाम PBKS: अभिषेक शर्मा ने जड़ा अपने IPL करियर का पहला शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स  सनराइजर्स हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025