Page Loader
IPL 2025: SRH से डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी कौन हैं? जानिए उनका सफर
उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में लिए थे सर्वाधिक विकेट (तस्वीर: एक्स/@t20uttarpradesh)

IPL 2025: SRH से डेब्यू करने वाले लेग स्पिनर जीशान अंसारी कौन हैं? जानिए उनका सफर

Mar 30, 2025
04:35 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिलचस्प रूप से SRH की ओर से इस मैच में लेग स्पिनर जीशान अंसारी को मौका मिला। वह अपना पहला IPL मैच खेल रहे हैं। उन्हें IPL 2025 की नीलामी में SRH ने 40 लाख रुपये में खरीदा था। इस बीच जीशान के सफर के बारे में जानते हैं।

परिचय 

लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं जीशान 

जीशान का जन्म 16 दिसंबर, 1999 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। वह घरेलू क्रिकेट में भी अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। एबीपी न्यूज के मुताबिक, जीशान के पिता, नईम अंसारी पेशेवर तौर पर दर्जी का काम करते हैं। ऐसे में उन्होंने कई आर्थिक चुनौतियों को पार करते हुए क्रिकेटर बनने का अपना सपना पूरा किया। वह शेन वॉर्न को अपना आदर्श मानते हैं। उन्होंने भारत की ओर से अंडर-19 विश्व कपभी खेल चुके हैं।

आंकड़े 

उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में लिए सर्वाधिक विकेट  

जीशान उत्तर प्रदेश टी-20 लीग 2024 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 12 मैचों में 13.25 की औसत और 7.60 की इकॉनमी रेट के साथ 24 विकेट लिए थे। उस दौरान उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया था। उन्होंने अब तक सिर्फ 5 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 17 विकेट चटकाए हैं। अपने इकलौते टी-20 में उन्होंने कोई विकेट नहीं लिया है।

ट्विटर पोस्ट

SRH ने किया पोस्ट