Page Loader
IPL 2025: कौन हैं 17 साल के आयुष म्हात्रे, जिन्होंने CSK की ओर से किया डेब्यू? 
आयुष म्हात्रे ने 17 साल में अपना डेब्यू किया है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: कौन हैं 17 साल के आयुष म्हात्रे, जिन्होंने CSK की ओर से किया डेब्यू? 

Apr 20, 2025
07:48 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) की टीमें आमने-सामने हुईं। इस मैच में CSK ने बड़ा बदलाव किया। राहुल त्रिपाठी की जगह आयुष म्हात्रे को मौका मिला। राहुल इस संस्करण में किसी भी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। यह 17 साल के आयुष का पहला IPL मुकाबला है। टीम को उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। आइए जानते हैं आखिर आयुष कौन हैं।

कौन

कौन है आयुष?

आयुष को CSK के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ की जगह टीम में मौका मिला था। गायकवाड़ चोटिल होने के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। 17 साल के आयुष मुंबई के रहने वाले हैं। जब वह सिर्फ 6 साल के थे तब उनके दादा लक्ष्मीकांत नाइक ने उनकी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद उन्हें पूर्व दिग्गज दिलीप वेंगसरकर की एकेडमी में भेज दिया। इस खिलाड़ी ने पिछले साल मुंबई क्रिकेट टीम के लिए अपना डेब्यू किया था।

करियर

आयुष के आंकड़ों पर एक नजर 

आयुष का जन्म 16 जुलाई 2007 को हुआ था। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। उन्होंने 9 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं। इसकी 16 पारियों में 31.50 की औसत से 504 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 176 रन रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट में उन्होंने 7 पारियों में 65.42 की औसत से 458 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 1 अर्धशतक निकला है।

पारी

ऐसी रही आयुष की पारी 

17 साल और 278 दिन की उम्र में आयुष अब IPL में CSK का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाबले से पहले यह खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट का एक भी मुकाबला मै नहीं खेला था। मैच में वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए और सिर्फ 15 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बना दिए। उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 213.33 की रही।

ट्विटर पोस्ट

6 साल की उम्र में आयुष ने दिया था इंटरव्यू