Page Loader
IPL 2025: ट्रेविस हेड ने RR के खिलाफ 21 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
ट्रेविस हेड ने धमाकेदार पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: ट्रेविस हेड ने RR के खिलाफ 21 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Mar 23, 2025
05:05 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी (67) खेली। यह उनके IPL करियर का छठा और RR के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा। उन्होंने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और राजस्थान रॉयल्स (RR) के सभी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। हेड ने सिर्फ 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

पारी

ऐसी रही हेड की पारी और साझेदारी 

हेड ने सिर्फ 31 गेंदों का सामना किया और 67 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 216.13 की रही। उन्होंने पहले विकेट के लिए अभिषेक शर्मा के साथ सिर्फ 20 गेंदों में 45 रन जोड़ दिए। इसके बाद ईशान किशन के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 85 रन की साझेदारी निभाई। हेड को तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने पवेलियन भेजा।

ट्विटर पोस्ट

हेड ने जोफ्रा आर्चर को जड़ा शानदार छक्का, वीडियो 

करियर

हेड के IPL करियर पर एक नजर 

हेड ने अपना पहला IPL मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ साल 2016 में खेला था। उन्होंने अब तक 26 मुकाबले खेले हैं और इसकी 26 पारियों में 38.13 की औसत से 839 रन बनाने में सफल रहे हैं। इस दौरान हेड की स्ट्राइक रेट 176.63 की रही है। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक के अलावा 1 शतक भी निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 102 रन रहा है। गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट भी लिए हैं।

जानकारी

हेड ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए 4,000 रन 

हेड ने इस पारी के दौरान अपने 147वें टी-20 मैच में 4,000 रन पूरे किए। उन्होंने ये रन 31 से ज्यादा की औसत से बनाए हैं। टी-20 क्रिकेट में यह उनकी 24वीं अर्धशतकीय पारी है। उनके नाम 2 शतक भी दर्ज हैं।