Page Loader
IPL 2025: RR बनाम RCB मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच' 
फिल सॉल्ट प्लेयर ऑफ द मैच बने (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: RR बनाम RCB मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द मैच' 

Apr 13, 2025
07:40 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 9 विकेट से हराकर इस संस्करण में चौथी जीत दर्ज की। RR ने 174 रन का लक्ष्य दिया था। इसे RCB ने 1 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने RR के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। सॉल्ट ने मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, इसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार से भी नवाजा गया।

पारी

ऐसी रही सॉल्ट की पारी 

174 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB को साॅल्ट और कोहली ने शानदार शुरुआत दिलाई। इस दौरान सॉल्ट ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए तेजी से अपना अर्धशतक 29 गेंदों में पूरा कर लिया। दोनों ने 52 गेंदों में ही पहले विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी निभा दी। इससे RCB को मैच में बढ़त मिल गई। सॉल्ट 33 गेंदों में 5 चौके और 6 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर कुमार कार्तिकेय का शिकार बने।

करियर

सॉल्ट के IPL करियर पर एक नजर 

सॉल्ट ने साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) की ओर से कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 27 मैचों में 34.44 की औसत और 177.89 की स्ट्राइक रेट से 861 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन का रहा है। इसी तरह उन्होंने विकेट के पीछे भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 17 शिकार किए हैं।

जानकारी

IPL 2025 में ऐसा रहा है सॉल्ट का प्रदर्शन 

सॉल्ट ने IPL 2025 में अपना दूसरा अर्धशतक जड़ा। उनकी स्ट्राइक-रेट 185 से ज्यादा की रही है। RCB के सलामी बल्लेबाज ने इस संस्करण 6 मैचों में 34.66 की औसत से 208 रन बनाए हैं। यह खिलाड़ी पहली गेंद से ही आक्रमक बल्लेबाजी करता है।

ट्विटर पोस्ट

सॉल्ट के बल्ले से निकले छक्कों का वीडियो