Page Loader
IPL 2025: MI बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'
जैक्स ने गेंदबाजी में 2 विकेट लिए (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: MI बनाम SRH मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे'

Apr 17, 2025
11:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 32वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 4 विकेट से हरा दिया। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 162/5 का स्कोर बनाया। जवाब में 18.1 ओवर में MI ने लक्ष्य हासिल किया। MI की इस जीत में विल जैक्स की अहम भूमिका रही। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। आइए उनके प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

शानदार रहा जैक्स का प्रदर्शन

MI ने जब 32 के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब जैक्स क्रीज पर आए। उन्होंने SRH के स्पिनर जीशान अंसारी और राहुल चाहर के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी की। वह 26 गेंदों में 36 रन की पारी खेलकर आउट हुए। जैक्स ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर 29 गेंदों में 53 रन की साझेदारी निभाई। इससे पहले गेंदबाजी में उन्होंने 14 रन देते हुए 2 विकेट लिए थे।

करियर 

कैसा रहा है जैक्स का IPL करियर?

जैक्स ने अपने IPL करियर में अब तक 14 पारियों में 26.75 की औसत और 155.07 की स्ट्राइक रेट के साथ 321 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 100* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 8 पारियों में 5 विकेट लिए हैं। वह MI से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से भी खेल चुके हैं।

लेखा-जोखा 

इस तरह से जीती MI की टीम

SRH से अभिषेक शर्मा (40) और ट्रेविस हेड (28) ने 59 रन की साझेदारी की। सधी हुई शुरुआत के बाद मिडिल ओवर्स के दौरान SRH ने धीमी बल्लेबाजी की। हालांकि, अंतिम ओवरों के दौरान हेनरिक क्लासेन ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम को 162/5 के स्कोर तक पहुंचाया। जवाब में MI से रोहित शर्मा (26) और रयान रिकेलटन (31) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जैक्स (36) और सूर्यकुमार यादव (26) ने उम्दा पारी खेलते हुए जीत दिलाई।