NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: इन विदेशी खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन
    अगली खबर
    IPL 2025: इन विदेशी खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन
    इस सीजन अच्छा रहा हेजलवुड का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: इन विदेशी खिलाड़ियों ने किया कमाल का प्रदर्शन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 04, 2025
    12:12 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने नाम किया।

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में RCB ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 6 रन से जीत हासिल की।

    भारत की इस प्रतिष्ठित लीग में कुछ विदेशी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी टीमों के लिए उपयोगिता साबित की।

    इस सीजन में अपने प्रदर्शन से कमाल करने वाले विदेशी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    जोश हेजलवुड 

    RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। उन्होंने RCB को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

    उन्होंने 12 मैचों में 17.54 की औसत और 8.77 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 22 विकेट लिए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 33 रन देते हुए 4 विकेट लेना रहा।

    वह इस सीजन में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

    फाइनल मैच में उन्होंने सिर्फ 1 ही विकेट हासिल किया।

    #2 

    नूर अहमद 

    नूर अहमद ने IPL 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस स्पिनर ने MI के खिलाफ CSK के IPL 2025 के पहले मैच में ही 4 विकेट (4/18) ले लिए थे।

    इस लीग में उनका यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। कुल मिलाकर उन्होंने इस सीजन में 2 बार 4-4 विकेट लिए और 17 की औसत से कुल 24 विकेट अपने नाम किए। उनकी इकॉनमी 8.16 की रही।

    बता दें, इतिहास में पहली बार CSK अंक तालिका में अंतिम स्थान पर रही।

    #3 

    मिचेल मार्श 

    इस सीजन में LSG के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श का बल्ला खूब चला।

    उन्होंने 13 मैच की 13 पारियों में 48.23 की औसत और 163.70 की स्ट्राइक रेट से 627 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन रहा।

    वह इस सीजन में अपनी टीम से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

    IPL 2025 से पहले मिचेल किसी भी संस्करण में 300 रन भी नहीं बना पाए थे।

    #4 

    जोस बटलर 

    IPL 2025 में जोस बटलर ने कमाल का प्रदर्शन किया था।

    इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने 11 मैचों में 71.42 की अविश्वसनीय औसत और 163.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 500 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने नाबाद 97 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए। वह GT के प्लेऑफ मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं थे।

    वह अपने IPL करियर में 118 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 40.41 की औसत के साथ 4,082 रन अपने नाम किए हैं।

    #5 

    निकोलस पूरन

    LSG ने निकोलस पूरन को ज्यादातर मैचों में शीर्षक्रम में मौका दिया और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।

    उन्होंने 14 पारियों में 43.66 की औसत और 196.25 की स्ट्राइक रेट के साथ 524 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 87* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए।

    वह LSG की ओर से इस सीजन में मिचेल मार्श के बाद दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। बता दें कि मार्श ने 627 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    क्रिकेट समाचार
    जोश हेजलवुड
    नूर अहमद

    ताज़ा खबरें

    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस
    जनगणना को लेकर इंतजार खत्म, 1 मार्च 2027 से जाति के साथ होगी गिनती जनगणना

    IPL 2025

    IPL 2025: हेनरिक क्लासेन का इस संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  हेनरिक क्लासेन
    IPL 2025: KKR के ऑलराउंडर सुनील नरेन का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: रोहित शर्मा ने IPL में पूरे किए 7,000 रन, 300 छक्के भी जड़े  रोहित शर्मा
    IPL 2025: SRH के ट्रेविस हेड का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    IPL 2025, एलिमिनेटर: MI ने रोमांचक मुकाबले में GT को हराया, क्वालीफायर-2 में बनाई जगह IPL 2025
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    जोश हेजलवुड

    ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका: जोश हेजलवुड बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से भी हुए बाहर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम घोषित, पैट कमिंस की वापसी डेविड वार्नर
    तीसरा टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 से जीती सीरीज, ड्रॉ रहा अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: जोश हेजलवुड हुए पहले टेस्ट से बाहर, मेहमान टीम को लगा झटका  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    नूर अहमद

    IPL नीलामी: कौन हैं अफगानिस्तान के केवल 16 साल के स्पिनर नूर अहमद? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: नूर अहमद ने MI के खिलाफ झटके 3 विकेट, जानिए आंकड़े  गुजरात टाइटंस
    एशिया कप 2023: विश्व क्रिकेट के इन उभरते युवा खिलाड़ियों पर होंगी सभी की नजरें  एशिया कप क्रिकेट
    विश्व कप 2023 में हिस्सा लेने जा रहे 5 सबसे युवा खिलाड़ियों पर एक नजर  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025